औद्योगिक भूखण्डों के डायरेक्ट अलाॅटमेन्ट का तेहरवां चरण प्रारम्भ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

चार औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड आवंटन दर को 40 प्रतिशत कम किया गया

उदयपुर, 11 अगस्त। जिले में रीको द्वारा विकसित किये गये विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वाले निवेशकों के लिए भूखण्डों के आरक्षित मूल्य पर चार औद्योगिक क्षे़त्रों के कुल 173 औद्योगिक भूखण्डों का प्रत्यक्ष आंवटन योजना का तेहरवें चरण की प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रारंभ की गई है। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र कलडवास (विस्तार), आमली, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) व श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र, माल की टूस के औद्योगिक भूखण्ड शामिल हैं।
रीको के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय पण्ड्या ने बताया कि योजनानतर्गत धरोहर राशि 12 अगस्त प्रातः10 बजे से 25 अगस्त सायं 6 बजे तक जमा कराई जा सकेगी एवं किसी भी भूखण्ड पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर ई-लाॅटरी 1 सितम्बर को की जायेगी।
श्री पण्ड्या ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कलड़वास (विस्तार) में 2 औद्योगिक भूखण्ड, औद्योगिक क्षेत्र आमली में 62, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) में 90 एवं औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस में 21 औद्योगिक भूखण्डों को प्रत्यक्ष आंवटन योजना के तेहरवें चरण में रखा गया हैं। जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के लिये 6, महिला उद्यमियों के लिये 5, भूतपूर्व सैनिको के लिये 1, बैचमांर्क दिव्यागंजनों के लिये 4 तथा सशस्त्र बलों के शहीदो के आश्रितो के लिये 1 भूखंड आरक्षित है।
श्री पण्ड्या ने बताया किअ प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तेहरवें चरण में शामिल औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस तथा सगतपुरा (भीण्डर) के औद्योगिक भूखण्डों पर फ्लेक्सिबल लैण्ड लीज पाॅलिसी के अन्तर्गत आवंटन दर की 60 प्रतिशत दर पर 33 वर्ष की लीज अवधि के लिये किया जायेगा, जिससे निवेशकों को कम दर पर भूमि उपलब्ध हो सकेगी।
राइजिंग राजस्थान में इस योजना की अन्तिम तिथि 25 अगस्त 2026 तक एमओयू करने वाले सभी निवेशक योजना में आवेदन करने हेतु पात्र होंगे। सफल आवेदकों के लिए प्रस्ताव पत्र की 25 प्रतिशत राशि जमा कराने के बाद शेष 75 प्रतिशत राशि का भूगतान 19 त्रैमासिक किश्तों में मय ब्याज 8.50 प्रतिशत के साथ या 120 दिनों के भीतर ब्याज रहित भुगतान की संुविधा उपलब्ध है। साथ ही सफल आवेदको द्वारा 25 प्रतिशत राशि जमा कराते ही आवंटन पत्र व भूखण्ड का कब्जा भी प्रदान कर दिया जायेगा। इसके अलावा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकेंगा।
भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को आॅनलाइन आवेदन करते समय प्रारम्भ भूखण्ड का 360 डिग्री फोटो व्यू एवं गुगल लोकेशन भी दिखेगा, जिससे आवेदक को भूखण्ड के आस-पास की पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ भूखण्ड के चयन करने व आवेदन करने में आसानी होगी। अधिक जानकारी के लिए रीको की वेबसाइट या उदयपुर रीको कार्यालय मे सम्पर्क किया जा सकता है।

नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित
सेक्टर ऑफिसर, ईवीएम कमिशनिंग एवं ईवीएम-एमटी सहित विभिन्न प्रशिक्षण होंगे
उदयपुर, 11 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत उदयपुर जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर (निकाय आम चुनाव) का प्रशिक्षण दीनदयाल सभागार, टाउन हॉल, नगर निगम उदयपुर में आयोजित होगा। इसमें लगभग 160 प्रतिभागी शामिल होंगे।
इसी प्रकार 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से ईवीएम कमिशनिंग (निकाय आम चुनाव) का प्रशिक्षण दीनदयाल सभागार, टाउन हॉल, नगर निगम उदयपुर में होगा। इसमें लगभग 140 प्रतिभागी भाग लेंगे।
19 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से ईवीएम-एमटी एवं डीएलएमटी/बीएलएमटी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण नगर निकाय एवं पंचायत आम चुनाव हेतु नियुक्त कार्मिकों के लिए होगा। प्रशिक्षण का आयोजन सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, नगर निगम उदयपुर में किया जाएगा, जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी रिटर्निंग अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों की संबंधित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्मिकों की उपस्थिति दर्ज करने एवं सामग्री वितरण की संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी अधिकारी एवं कार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा की जाएगी।

गवरी मंचन हेतु आवेदन 13 अगस्त तक
उदयपुर, 11 अगस्त। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनजाति कला-संस्कृति के संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में हर वर्ष ‘गवरी‘ नृत्य नाटिका का मंचन उदयपुर के अलग-अलग पर्यटक स्थलों किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष 2026-27  के लिए ‘गवरी‘ मंचन हेतु अनुभवी कलाकार दलों के मुखियाओं से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
टीआरआई निदेशक ओपी जैन ने बताया कि इस वर्ष गवरी का मंचन उदयपुर शहर के साथ-साथ खैरवाड़ा, डूंगरपुर, ऋषभदेव, राजसमंद में भी करवाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि गवरी मंचन के अनुभवी कलाकारों के दल मुखियाओं से 13 अगस्त प्रातः 11 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गए है। इच्छुक कलाकार दलों के मुखिया सादे कागज पर आवेदन संस्थान के निदेशक अथवा कार्यक्रम अधिकारी तनेराज सिंह सौढ़ा (मो. 9413423018) को प्रस्तुत कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!