भक्तामर स्तोत्र के माध्यम से आत्मकल्याण का संदेश, 8-9 अगस्त को होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– अशोक नगर जैन मंदिर में 9 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे चातुमार्सिक मंगल कलश स्थापना होगी
– मुनि अरहसागर महाराज एवं सुहित सागर महाराज के सान्निध्य में हुआ धार्मिक कार्यक्रम
उदयपुर, 4 अगस्त। उदासीन आश्रम, अशोक नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि अरहसागर महाराज एवं मुनि सुहित सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष कुंथु कुमार जैन एवं चातुर्मास समिति अध्यक्ष महेंद्र टाया ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात इंदौर से पधारे श्रावक-श्राविकाओं सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, पाद-प्रक्षालन एवं श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सायंकाल गुरु भक्ति, प्रवचन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। मुनिश्री ने आचार्य श्री मानतुंग स्वामी द्वारा रचित श्री भक्तामर स्तोत्र के प्रत्येक काव्य की व्याख्या करते हुए धर्म, संयम एवं आत्मकल्याण का प्रेरणादायी संदेश दिया। रात्रि 7 बजे आयोजित गुरु भक्ति के पश्चात 12 भावनाओं पर विस्तृत प्रवचन हुआ तथा महाआरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष कुंथुकुमार जैन, चातुर्मास समिति अध्यक्ष महेंद्र टाया, प्रकाश अखावत, राजेंद्र अखावत, शशिकांत शाह, कैलाश गंगवाल, सुमत प्रकाश वलावत, नरेंद्र टाया, जगदीश जैन, सुरेंद्र सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी पंडित भुवनेश शास्त्री ने दी। इस अवसर पर आगामी धार्मिक आयोजनों की घोषणा भी की गई। 8 अगस्त (शनिवार) को प्रात:काल मुनिश्री के सान्निध्य में श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान का संगीतमय आयोजन होगा। वहीं 9 अगस्त (रविवार) को दोपहर 12.15 बजे मंगल कलश स्थापना महोत्सव आयोजित किया जाएगा। दोनों आयोजनों के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था रहेगी।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी परिवारों से इन पावन आयोजनों में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का आयोजन श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति, श्री  पार्श्वनाथ  दिगंबर जैन मंदिर, उदासीन आश्रम, अशोक नगर, उदयपुर एवं वर्षा योग समिति के तत्वावधान में किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!