फेम टूर में ट्रैवल एजेंटों को मिलेगा ‘जल सांझी’ का अनूठा अनुभव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, इंडिया आउटा बॉक्स एवं कलर्स ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त से आयोजित फेम टूर के दौरान देशभर से आ रहे 40 से अधिक ट्रैवल एजेंटों को उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ राजस्थान की पारंपरिक लोक एवं सांस्कृतिक कला ‘जल सांझी’ का विशेष अनुभव कराया जाएगा।
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि प्रसिद्ध कलाकार राजेश वैष्णव ‘जल सांझी’ का सजीव प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि उदयपुर में आयोजित G20 शेरपा सम्मेलन के दौरान भी ‘जल सांझी’ की प्रस्तुति दी गई थी, जिसकी देश-विदेश के प्रतिनिधियों ने खूब सराहना की थी। विदेशी प्रतिनिधि इस अद्भुत कला को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए थे।
इसी अनुभव को अब ट्रैवल एजेंटों तक पहुँचाकर उदयपुर के अनुभव-आधारित पर्यटन को नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!