निर्माणाधीन मकान तोडने का राव समाज ने किया विरोध, कलेक्ट्रेट तक निकाला मौन मार्च

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के सुंदरवास स्थित ओस्तवाल नगर में दो दिन पूर्व आपसी विवाद के चलते मारपीट में वृद्ध सागरमल मेहता की मौत के बाद प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जा रहे निर्माणाधीन मकान को दबाव में तोडने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राव समाज ने विरोध करते हुए जिला कलेक्टर, एएसपी और यूडीए अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की मांग की। बता दें ओस्तवाल नगर में एडवोकेट प्रवीण आसोलिया व अन्य द्वारा मकान निर्माण को लेकर विवाद के चलते 68 वर्षीय सागरमल मेहता व उसके पुत्र राहुल के साथ मंगलवार को मारपीट की गई। गंभीर चोट के चलते सागरमल की चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई। इस पर बुधवार को मोर्चरी के बाहर एकत्रित हुए जैन समाज के लोगों के आक्रोश, विरोध और मांग पर जिला प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए राव समाज के लोग शुक्रवार को शास्त्रीसर्कल स्थित राव छात्रावास पर एकत्रित हुए और वहां से वरिष्ठ एडवोकेट राव रतन सिंह के नेतृत्व में मौन जुलूस निकालते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंचे। समाजजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई को रोकने की मांग की। समाजजनों ने प्रशासन को बताया कि दोनों पक्ष यहां नहीं रहते थे। निर्माणाधीन मकान प्रवीण आसोलिया के सासु का है और प्रवीण आसोलिया उसकी देखरेख कर रहा था। समाजजनों ने आरोप लगाया कि जैन समाज के दबाव में आकर प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई करते मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई जा रही है। दूसरे पक्ष को सुना नहीं गया। समाजजनों ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौंप न्यायोचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही न्यायोचित कार्र्वाई नही होने पर अन्य समाजो को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी। समाजजनों ने यूडीए पहुंचकर अधिकारियों से मकान ध्वस्ती कार्रवाई रोकने की मांग की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!