व्यवसायिक सहयोग और रेफरल नेटवर्किंग को मिले नए आयाम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी मीन्स बिजनेस (त्डठ) फेलोशिप उदयपुर की बिजनेस मीटिंग उत्साह और सकारात्मक वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने व्यवसायिक नेटवर्क को मजबूत बनाने, रेफरल एक्सचेंज बढ़ाने तथा आपसी सहयोग के माध्यम से नए अवसर सृजित करने पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रोटेरियन देवेंद्र चैधरी ने कहा कि आरएमबी का उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और पारस्परिक विकास की मजबूत संस्कृति विकसित करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक रेफरल साझा करने और एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के संचालन में सीटीएम स्वाति माखीजा एवं सीटीएम जूली मरमट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल संचालन से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सदस्यों ने नए व्यावसायिक अवसरों, बिजनेस नेटवर्किंग, रेफरल एक्सचेंज, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन की भावी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय देते हुए आपसी सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी सदस्य एक-दूसरे के व्यवसायिक विकास में सहभागी बनते हुए रेफरल संस्कृति को और अधिक मजबूत करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!