उदयपुर। लायंस क्लब नीलांजना, उदयपुर द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जवाहर जैन स्कूल में आयोजित “मातृ-पितृ चरण वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के चरण वंदन करवाए गए तथा उन्हें माता-पिता के सम्मान, सेवा एवं भारतीय संस्कारों का महत्व समझाया गया। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया।
वहीं रेड फॉक्स स्कूल, केशव नगर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का अपरणा एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर बच्चों को गुरु की महिमा, गुरु-शिष्य परंपरा तथा जीवन में गुरु के मार्गदर्शन के महत्व से अवगत कराया गया एवं सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करने की प्रेरणा दी गई।
दोनों कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं भावपूर्ण रहे तथा विद्यार्थियों में संस्कार, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। कार्यक्रमों में लायंस क्लब नीलांजना, उदयपुर की अध्यक्ष लायन नेहा नाहटा, सचिव लायन हीना तलेसरा, कोषाध्यक्ष लायन हेमलता साहू सहित क्लब के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
लायंस क्लब नीलांजना द्वारा विद्यालयों में संस्कार एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित
