जिला जल एवं स्वच्छता समिति और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यकारी परिषद की बैठक
उदयपुर, 28 जुलाई। जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यकारी परिषद की बैठक मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर के निर्देशन एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रविन्द्र चैधरी ने जल जीवन मिशन के तहत उदयपुर जिले की अब तक प्रगति से अवगत कराया। इसमें उन्होंने बताया कि जिले में 4 लाख 34 हजार 920 परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है, इनमें से अब तक 1 लाख 62 हजार 928 परिवारों तक नल से जल पहुंचाया जा चुका है। कई प्रोजेक्ट करीब-करीब पूरे हो चुके हैं। एडीएम श्री राठौड़ ने जिन-जिन गांवों में परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनका प्रमाणिकरण सहित अन्य औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी कराने, उन गांवों में जल अर्पण दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अपूर्ण और लंबित कामों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए उन कार्यों में गति लाने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जानी प्रगति
जिला स्वच्छ भारत मिशन कार्यकारी परिषद की बैठक में जिला परिषद सीईओ विरमाराम ने योजना की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के क्रियान्वयनकी समीक्षा की गई। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण के लिए निविदा प्रक्रिया एवं कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
