गुरु पूर्णिमा पूर्व संध्या पर किया गुरुओं का सम्मान व वृक्षारोपण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-माहेश्वरी महिला गौरव क्लब की सदस्यों ने लिया ‘एक पौधा गुरु के नाम’ का संकल्प
उदयपुर, 28 जुलाई। माहेश्वरी महिला गौरव क्लब की ओर से गुरु पूर्णिमा के पूर्व दिवस पर माहेश्वरी महिला गौरव क्लब की संरक्षक कौशल्या गट्टानी के मार्गदर्शन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय शोभागपुरा विद्यालय में गुरुवंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब की अध्यक्ष सीमा लाहोटी ने बताया कि कार्यक्रम  में  क्लब की सदस्याओं ने विद्यालय के शिक्षकों का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर गुरुवंदन किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।  इसके पश्चात एक पौधा गुरु के नाम संकल्प के तहत विद्यालय परिसर में छायादार फूल वाले वृक्ष लगाए गए।  गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। सचिव रेखा देवपुरा ने बताया कि निर्मला काबरा, कला गट्टानी, रेणु मूंदड़ा, बच्चों को पेंसिल, रबर, बिस्कुट, चॉकलेट इत्यादि का वितरण  किया।
इस अवसर पर आशा नारायणीवाल, अंकिता मंत्री, कविता बल्दवा, मनोरमा, अनीता, सरिता मूंदड़ा , इंदिरा मूंदड़ा सहित अन्य सदस्याएँ एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!