रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा का दो दिवसीय सीतामाता अभयारण्य, जाखम बांध एवं खुशमगरी भ्रमण सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– फेलोशिप पिकनिक सम्पन्न, फोर्ट धरियावद में विरासत और मित्रता का यादगार संगम
– रोटरी मीरा की सदस्यों ने खेल-गतिविधियों के साथ-साथ राजस्थान के इतिहास को जाना
  

उदयपुर, 27 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की ओर से धरियावद हेरिटेज फोर्ट में दो दिवसीय फेलोशिप पिकनिक का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित ऐतिहासिक फोर्ट धरियावद में आयोजित इस यात्रा ने क्लब सदस्यों को इतिहास, प्रकृति, संस्कृति और मित्रता का अनूठा अनुभव प्रदान किया।
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की अध्यक्ष कुकू लिखारी ने बताया कि धरियावद, जिसकी स्थापना 16वीं शताब्दी के मध्य महाराणा प्रताप के द्वितीय पुत्र राजकुमार साहसमल द्वारा की गई थी, आज एक भव्य हेरिटेज होटल के रूप में अपनी ऐतिहासिक विरासत को संजोए हुए है। राजसी स्थापत्य, प्राकृतिक सौंदर्य और पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य ने सभी प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में सदस्यों ने सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य, खुशमगरी तथा जाखम बांध का भ्रमण किया। विशेष रूप से दुर्लभ उडऩ गिलहरी के लिए प्रसिद्ध सीतामाता अभयारण्य और जाखम बांध की मनोहारी प्राकृतिक छटा सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
सचिव स्नेहा के. शर्मा पिकनिक चेयरपर्सन एवं उपाध्यक्ष मीरा मजूमदार ने बताया कि इस अवसर पर फोर्ट धरियावद के स्वामी एवं महाराणा प्रताप के द्वितीय पुत्र राजकुमार साहसमल की 26वीं पीढ़ी के वंशज ठाकुर भानु प्रताप सिंह राणावत का विशेष आभार व्यक्त किया गया। उनकी आत्मीय मेहमाननवाज़ी और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के प्रति समर्पण ने सभी प्रतिभागियों को राजसी आतिथ्य का अविस्मरणीय अनुभव कराया।
यात्रा के दौरान रोटेरियन मीरा मजूमदार, रोटेरियन पुष्पा कोठारी एवं रोटेरियन विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने विभिन्न मनोरंजक खेल एवं समूह गतिविधियों का संचालन किया। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आपसी स्नेह, सहयोग और रोटरी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम में रोटेरियन मधु सरीन, प्रीति सोगानी, राजकुमारी गांधी, कविता श्रीवास्तव, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, अर्चना व्यास, बृजराज राठौड़, देविका सिंहवी, नीलम दुबे, अलका कोठारी, कोमल, मंजुला गेलड़ा, वंदना मूथा, मोनिका सिंघटवाडिय़ा, देवयानी मजूमदार, स्नेहलता साबला एवं वीणा सनाढ्य सहित अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दो दिवसीय यह फेलोशिप पिकनिक इतिहास, विरासत, प्रकृति, मनोरंजन और मित्रता का सुंदर संगम साबित हुई। कार्यक्रम ने रोटरी के आदर्श स्वयं से पहले सेवा  की भावना को सुदृढ़ करते हुए सदस्यों के बीच आत्मीयता और सहयोग के रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!