आज कार्यालय का होगा शुभारंभ
उदयपुर। उदयपुर में 2 अक्टूबर 2026 से लगने वाले चार दिवसीय सांसद स्वदेशी मेले को लेकर पोस्टर का लोकार्पण शनिवार को हुआ। रविवार को कार्यालय शुभारंभ के साथ ही स्वदेशी मेले की तैयारियां युद्द स्तर पर शुरु हो जाएगी।
मेला संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि यह मेला 4 दिवसीय होगा जिसमें स्थानीय एवं आस पास के क्षेत्रों के उद्यमी एवं व्यापारी अपने उत्पादों का परदर्शन था विपणन कर पाएंगे। शनिवार को मेले के पोस्टर लोकार्पण के दौरान उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार के जीएम प्रमोद कुमार, कलडवास चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्टी के अध्यक्ष गिरिश शर्मा, संरक्षक राजेंद्र सुराणा, पूर्व अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, हेमंत जैन व मनीष गन्ना, मेले के प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार के जीएम प्रमोद कुमार ने स्वदेशी मेले को आज की जरुरत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का वोल फॉर लोकल का नारा इसी से सिद्द होगा। उन्होंने मेले में भंडार की ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा कि भंडार व अन्य सहकारी समितियों की ओर से करीब 30 स्टॉल लगाने का प्रयास रहेगा। भारत टेक्सी की ओर से भी स्टॉल लगाएंगे तथा भंडार की ओर से विशेष उपहार भी प्रदान करेंगे। श्री अन्न का एक स्टॉल भी लगाएंगे जिससे स्थानीय जनता को इसका लाभ मिल सके। इस विशाल आयोजन में 4 वाटर प्रूफ डोम में आधुनिक प्रदर्शनी के कियोस्क तो लगेंगे ही साथ ही कुछ प्रमुख उद्यमी अपने स्तर पर आधुनिक डिजाइन के स्टॉल का निर्माण अपने उत्पादों के प्रदर्शन के लिए निर्मित करवाएंगे।
आज कार्यालय उद्घाटन
स्वदेशी मेला 2026 के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को सुबह 7.30 बजे राजेंद्र सूरी शताब्दी मंदिर धूलकोट, जय श्री कॉलोनी पर होगा। इस दौान परम पूज्य आचार्य श्री डॉ. मुक्ति सागर सूरिश्वर जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. मन्नालाल रावत होंगे।
स्वदेशी मेले के पोस्टर का हुआ लोकार्पण, सहकारी भंडार की ओर से भी लगेंगे स्टॉल
