उदयपुर के बिठौली गांव में आए पैंथर से ग्रामीणों में दहशत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर जिले में घासा के पास बिठौली गांव के आबादी क्षेत्र में एक पैंथर घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार घासा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के गांव बिठौली में गुरुवार देर रात को आबादी क्षेत्र में एक पैंथर घुस आया। वह कैलाश चंद्र पालीवाल के बाडे में घुसा और वहां बंधी गाय पर हमला कर उसे मार डाला। सुबह परिजनों ने बाडे में गाय को मृत पाया। पैंथर गुरुवार रात करीब साढे ग्यारह बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे प्रदीप पालीवाल को सरकारी स्कूल के गेट के पास दीवार पर बैठा मिला था। तब उसने अपने मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाया। गांव में पैंथर घूसने और गाय का शिकार करने की सूचना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पैंथर को पकडने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!