अग्रवाल महासभा के पारिवारिक पिकनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, निमंत्रण किया स्वीकार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से 26 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य पारिवारिक पिकनिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से भेंट कर अग्रवाल महासभा के पारिवारिक आयोजन की जानकारी दी और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। जिला कलेक्टर ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए समाज के सभी सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। समाजजनों में भी जिला कलेक्टर के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साह का माहौल है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, हिमकुमार ऐरन, रजनीश बंसल एवं मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!