उज्जैन में होटल बुक करने के नाम पर की ठगी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर के एक युवक के साथ अज्ञात बदमाश द्वारा उज्जैन में होटल बुक करने के नाम पर दो लाख रुपए से ज्यादा राशि की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सोमेश नागदा पुत्र ज्ञानशंकर नागदा निवासी धूलकोट चौराहा बोहरागणेश जी ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाश ने उज्जेन में होट बुुक करने के नाम पर उसके साथ कुल 2 लाख 14 हजार 285 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जोधाणा स्वीट्स और सुखाडिया समाधि पार्क से बाईक चोरी
उदयपुर। शहर के सूरजपोल क्षेत्र में स्थित जोधाणा स्वीट्स के यहां से बाईक चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार अक्षत द्विवेदी पुत्र मुकेश कुमार द्विवेदी निवासी आमेटा भवन हिरणमगरी सेक्टर—4 ने दी रिपोर्ट में बताया कि जोधाणा स्वीट्स सूरजपोल से उसकी बाईक अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस मामले में जांच कर बाईक चोर व बाईक का पता लगा रही है। इसी तरह अश्विन जैन पुत्र मनोहरलाल जेन निवासी सर्वऋतु विलास ने दी रिपोर्ट में बताया कि सुखाडिया समाधि पार्क के पास से उसकी बाईक अज्ञात बदमाश चुरा ले गया।

बाईक की टक्कर से अन्य बाईक सवार की मौत
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र में बाईक चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारने से अन्य बाईक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बंशीलाल पुत्र देवाजी कलसुआ निवासी वरना ऋषभदेव ने दी रिपोर्ट में बताया कि करनाउवा से काडला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल चालक द्वारा सामन ेसे तेज गति गफलत व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारने से अन्य बाईक पर सवार उसका भतीजा मुकेश 30 पुत्र रमेश कलासुआ निवासी वरना गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

अज्ञात बदमाश के चाकू वार से युवक घायल
उदयपुर। भोईयों की पचौली क्षेत्र में अज्ञात बदमाश द्वारा चाकूवार करने से युवक घायल हो गयां पुलिस के अनुसार प्रकाशचंद्र पुत्र माधवलाल भोई निवासी भोईयों की पचौली ने दी रिपोर्ट में बताया कि भोईयों की पचोली में अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके सिर के उपर धारदार हथियार चाकू से हमला कर मारपीट करने से वह घायल हो गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर हमलावर बदमाशों का पता लगा रही है।

कुएं में गिरने से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के मावली क्षेत्र में खेती करते हुए कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार किशनलाल पुत्र स्वर्गीय भेरुलाल भील निवासी छापेडा बडीयार मावली ने दी रिपोर्ट में बताया कि खेती का काम करते हुए कुएं में गिरने से उसके भाई भंवरलाल की डूबने के कारण मृत्यु हो गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!