उदयपुर में फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का संगम, ‘द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड’ ने बिखेरा रैंप पर जलवा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर में फैशन, ग्लैमर और नई प्रतिभाओं का शानदार संगम उस समय देखने को मिला, जब अशोका ग्रीन बैंक्वेट हॉल में “द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड” का भव्य आयोजन किया गया। स्वयंम प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित इस फैशन शो में देशभर से आए मॉडल्स, फैशन डिजाइनर्स, इंफ्लुएंसर्स और गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के फाउण्डर एवं सीईओ सुजल के. एवं को-फाउण्डर साहिल रघुवंशी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य देशभर की उभरती हुई फैशन प्रतिभाओं को ऐसा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला, व्यक्तित्व और डिजाइनिंग कौशल का प्रदर्शन कर सकें। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में देशभर से आयंे 120 मॉडल ने 10 राउण्ड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में योगेश गुरु, शानू खान, पुष्पराज, हंसराज आथरिया, भानुप्रिया साहू, रोशनी मालवीय, राकेश टाक कुमावत एवं अनीश जैन सहित कई सेलिब्रिटी गेस्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फैशन शो में एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर, प्रशांत मजूमदार, किंगशुक भादुड़ी,अलिना फैशन इन्स्टीट्यूट,इण्डिया फैशन,डिजायनर सिमी,उनिरा फैशन, डिजायनर कौशल्या,ओए जीजा फैशन सहित प्रतिष्ठित डिजाइनर्स ने अपने विशेष कलेक्शन प्रस्तुत किए। आकर्षक परिधानों और प्रोफेशनल रैंप वॉक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजन की सफलता में दुर्गा साउंड (राजसमंद), प्रथाम, अशोका ग्रीन बैंक्वेट हॉल, श्री विनायक गार्ड, टीम सोनल नागदा, कल्याण प्रोडक्शन, रजनीगंधा, सी-फाउंडेशन, श्रीनाथ ज्वेल्स एवं वरजू विला-जेडएचडी होटल सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन नितिन दशोरा एवं अजय सिंह पंवार ने किया।
समापन अवसर पर फाउण्डर एवं सीईओ सुजल के. एवं को-फाउण्डर साहिल रघुवंशी साहिल रघुवंशी ने सभी डिजाइनर्स, मॉडल्स, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड” को आगामी वर्षों में भी निरंतर आयोजित किया जाएगा, ताकि देशभर की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। आयोजन को उदयपुर के फैशन जगत के लिए एक नई और प्रेरणादायी पहल माना गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!