तेयुप उदयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ने किया शपथ ग्रहण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर के सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजन मांडोत एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रातः 10:30 बजे भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार परिसर में हुआ।
शपथ का संपूर्ण कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से संस्कारक सुबोध दुग्गड, पंकज भंडारी, मनोज लोढ़ा, भूपेश खमेसरा द्वारा सम्पादित करवाया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष अशोक चोरड़िया ने पधारे हुवे सभी अतिथिगण व समाजन का स्वागत करते हुवे नए अध्यक्ष साजन मांडोत को शपथ दिलाई, उसके पश्चात अध्यक्ष साजन मांडोत ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुवे बताया कि उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंघवी व संदीप कोठारी, मंत्री विनित फूलफगर, सहमंत्री पंकज भंडारी, अविनाश बुलिया, संगठन मंत्री लोहित बाबेल, व लगातार तीसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर विनोद भंडारी की नियुक्ति की।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री पारस सिंघवी ने कार्यकारिणी की शपथ करवाई व अपना वक्तव्य दिया। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी करप्शन, डुंगरपुर से श्री राजेंद्र सिंह जैन ने टीम को बधाई देते हुवे अपने भाव रखे। अतिथि के रूप में पधारे ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने किशोर मंडल टीम को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष राजकुमार कच्छारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मांडोत व मंत्री राकेश नाहर, महासभा प्रतिनिधि धीरेंद्र मेहता, महेंद्र सिंघवी व अरुण कोठारी, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सदस्य भीलवाड़ा से पधारे शाखा प्रभारी कुलदीप मारू, उदयपुर से राजीव सुराना, अभिषेक पोखरणा, संदीप हिंगड व अजीत छाजेड़, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष रेणुबाला कच्छारा, मंत्री अनीता जी, जैन समाज के विभिन्न संगठनों से पधारे अंबालाल बोहरा, राजेंद्र कोठारी, कल्याण सिंह पोखरणा, अरुण मांडोत, तुषार मेहता, प्रणवीर बाबेल, वैभव भंडारी, प्रमिला जैन व अन्य कई गणमान्य जन, तेरापंथ समाज के वरिष्ठ जन, महिला मंडल, युवा साथी आदि उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!