उदयपुर निवर्तमान जिला परिषद सदस्य श्रीमती कामिनी गुर्जर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में ‘महिला कांग्रेस एग्जीक्यूटिव कमेटी’ का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती गुर्जर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
श्रीमती गुर्जर ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जय हिंद जी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी और प्रदेश ओबीसी विभाग के अध्यक्ष श्री हरसहाय यादव जी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।
संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प
इस अवसर पर श्रीमती कामिनी गुर्जर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगी। मेरा मुख्य उद्देश्य ओबीसी विभाग को धरातल पर अधिक सशक्त बनाना और महिला शक्ति को कांग्रेस विचारधारा से जोड़कर संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा।”
क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने श्रीमती गुर्जर को इस नई भूमिका के लिए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक ऊर्जा मिलेगी
श्रीमती कामिनी गुर्जर अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग की महिला एग्जीक्यूटिव कमेटी में नियुक्त
