उदयपुर, 14 दिसंबर। उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी से चलने वाली ट्रेन मार्ग के विस्तार का विषय रखा है। सांसद मीणा ने लोकसभा में रेल मंत्री से अतारांकित प्रश्न संख्या 1181 के माध्यम से भारत सरकार से जैन समुदाय के श्री सम्मेद शिखरजी से चलने वाली ट्रेन संख्या 12988 अजमेर-सियालदह और ट्रेन संख्या 12987 सियालदह-अजमेर के मार्गों का क्रमशः उदयपुर-सियालदह और सियालदह-उदयपुर तक विस्तार करने का आह्वान किया है।
कैंटीन प्रबंधन कोर्स का समापन
उदयपुर, 14 दिसंबर। जिला कलेक्टर एवं जिला परिषद सीईओ के मार्गदर्शन में राजीविका व आईसीआईसीआई आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर के 18 ब्लॉक में राजीविका के समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित कैंटीनों की 26 संचालिकाओं का 6 दिवसीय कैंटीन प्रबंधन कोर्स का समापन बुधवार को समारोह पूर्वक हुआ।
राजीविका के अनिल पहाडि़या ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका को सुनिश्चित करने हेतु राज्य के विभिन्न जिलों और ब्लॉकों में 95 कैंटीन स्थापित की गई हैं जिसमें सबसे अधिक 18 कैंटीन उदयपुर जिलें में प्रारंभ की गयी हैं। ये कैंटीन विशेष रूप से एसएचजी महिलाओं द्वारा चलाई जाती हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों को कैंटीन में साफ सफाई, सामान्य रूप से प्रचलित व्यंजनों जैसे सैंडविच, इडली, सूप व मेवाड़ी व्यंजनों जैसे राब, मक्की के ढोकले को बनाने व प्रस्तुतिकरण, कैंटीन से सम्बंधित सामान्य लेखा जोखा एवं मार्केटिंग के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गयी व प्रैक्टिकल कराए गए जिसे सभी प्रशिक्षणार्थियों ने रुचिपूर्वक समझा। कार्यक्रम के अतिथि राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अनिल पहाडि़या एवं राजीविका के सूर्यवीर सिंह, आईसीआईसीआई आरसेटी के संयुक्त निदेशक अमर दीक्षित रहे।
अनिल पहाडि़या ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को उपयोग में लेते हुए अपनी आजीविका में सुधार करने को कहा साथ ही इस काम को और विस्तार देने हेतु ब्लॉक स्तर पर सरकारी कार्यालयों का भी सहयोग हेतु प्रयास करने की बात कही। अंत में सभी को प्रमाण पत्र व टूलकिट देकर कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।

वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
उदयपुर, 14 दिसंबर। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा सीसारमा परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार महिलाओं को मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी और वोटर लिस्ट नाम जुड़वाने के अभियान व प्रक्रिया के बारे में बताया गया। शिविर में वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद, शाखा प्रबंधक सुश्री आयुषी कोठारी व बैंक स्टाफ पूजा शर्मा ने बैंक कार्यों में सतर्कता बरतने एवं धोखाधड़ी से बचने का आह्वान किया।

पेंशन प्रकरण निस्तारण समिति की बैठक 26 को
उदयपुर 14 दिसंबर। जिला पेंशन प्रकरण निस्तारण समिति की बैठक 26 दिसंबर को अपराह्न 4.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। समिति के सदस्य सचिव एवं जिला कोषाधिकारी (ग्रामीण) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को सेवानिवृत हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूचना निर्धारित प्रपत्र में लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।