एक शाम ठाकुरजी श्रीश्री 1008 श्री जगन्नाथरायजी के नाम विशाल भजन संध्या   जगदीश चौक प्रांगण में 14 को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर।  आगामी 16 जुलाई 2026 गुरुवार को ठाकुरजी श्रीश्री1008श्री जगन्नाथ रायजी की रथयात्रा महोत्सव उपलक्ष्य में दिनांक 14/07/2026 मंगलवार सायंकाल ठाकुरजी श्रीश्री 1008श्री जगन्नाथरायजी की संध्या आरती के पश्चात् 7.30 बजे से स्थानीय जगदीश चौक प्रांगण में श्री रथ समिति, उदयपुर की ओर से “श्रीश्री1008 श्री जगन्नाथरायजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया हैं।
इस भजन संध्या कार्यक्रम संयोजक सर्वश्री उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,कार्तिक दखनी,निलेश जीनगर,सचिव रविमाली,विवेक माथुर, नीलेश तम्बोली , प्रिन्स माली तथा प्रशान्त माली , लक्षित जैन होंगे एवं इन्ही के मार्गदर्शन में भजन संध्या कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा।
इस भजन संध्या कार्यक्रम में विश्वप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती मधुबाला राव उदयपुर, श्री महावीर जी सांखला नागौर,  द्वारा अपने-अपने चिरपरिचित श्रद्धाभाव से भजनों की प्रस्तुति देंगे ।
दिनांक 14 जुलाई 2026 सायंकाल अधिक से अधिक श्रद्धालुजन इस विशाल भजन संध्या कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!