-देश-विदेश से करीब 400 प्रतिभागी पहुंच रहे हैं उदयपुर
-स्थानीय सिंधी समुदाय की ओर से की जा रही है तैयारियां
उदयपुर। पांचवां अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन उदयपुर में आयोजित होगा। 13 से 16 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश-विदेश से करीब 400 सिंधी समाजजन उदयपुर पहुंच रहे है। सम्मेलन की तैयारिया पूरी हो गई है। सोमवार को प्रभु झूलेलाल के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का शुभांरभ होगा। झीलो के शहर में पहली बार आयोजित यह सम्मेलन उत्सव के रुप मे मनाया जाएगा। जो ऐतिहासिक रहेगा।
सिंधु एकता मंच की ओर से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के बारे में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोटवानी, समाज के वरिष्ठ प्रतापराय चुघ, सिधी अकादमी राजस्थान के पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने विस्तार से जानकारी दी। कोटवानी ने बताया कि सिंधी सम्मेलनों में देश का अब तक का यह सबसे बडा व यादगार सम्मेलन होने जा रहा है। चार दिवसीय पांचवा अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन आगामी 13 से 16 जुलाई को होटल लोटस काउंटी उदयपुर में होगा।
श्री कोटवानी ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी में उदयपुर सिंधी समाज का विशेष सहयोग मिल रहा है। तैयारी के लिए जून माह में एक बैठक उदयपुर सिंधी समाज की विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारियों से की गई थी। यह पांचवा सम्मेलन इतिहास लिखने जा रहा है जो यादगार रहेगा। यह सम्मेलन सिंधी भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढाने के लिए आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन बहराणा साहेब की पूजा अर्चना होगी और उसके बाद औपचारिक शुभारंभ होगा। दूसरे दिन सिंधी एकता, सिंधी परंपरा और संस्कृति तथा देश की वीरो को समर्पित परेड का आयोजन होगा जिसमें विशेष यूनिफॉर्म में सभी प्रतिभागी भाग लेंगे।
मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि सम्मेलन मे रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए देश के जाने माने सिंधी गायक व कलाकार अजय मोहन, सुरेश वाध्या, लता भक्ततानि, प्रिया ज्ञान चंदानी, हर्षल चंदानी, आशीष चांदवानी, हेलथा वाडले व जूनियर अमिताभ बच्चन राजकुमार, जूनियर शाहरूख खान प्रशांत मौजूद रहेंगे। उदयपुर में होने वाले सम्मेलन में देश विदेश के 400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन मे बहिराणा साहिब, छेज (डांडिया), सिंधी ढोल-शहनाई व राजस्थान संस्कृति पर आधारित नृत्य व कठपुतलियां का कार्यक्रम आदि होंगे। सम्मेलन मे इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, चितौडगढ के विधायक श्रीचंद कृपलानी, जबलपुर के विधायक अशोक रोहणी, सिधी अकादमी राजस्थान के पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी, महाराष्ट्र शहर उल्लासनगर के नगर सेवक महेश सुखरामानी के साथ सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रवि प्रकाश टेकचंदानी, राजाराम भागवानी, राम बकशानी, मनीष देवनानी आदि शिरकत करेंगे। पत्रकार वार्ता में किशोर सिधवानी हरीश सिधवानी कैलाश नेभनानी, राजेश चुग आदि भी उपस्थित थे।
स्थानीय सिंधी समाज करेगा सम्मानरू झूलेलाल सिंधी सेंटल पंचायत के महासचिव कैलाश नेमनानी ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्थानीय सिंधी समाज की ओर से पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। पंचायत की ओर से सम्मेलन में आने वाले प्रतिभागियों के सम्मान में 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे जवाहर नगर स्थित सिंधु महल में प्रीतिभोज व स्वागत अभिनंदन का आयोजन रखा गया है, जिसमें पंचायत के सभी पदाधिकारी व सदस्य भी भाग लेंगे। आयोजन में उदयपुर पंचायत की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी।
पांचवां अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन आज से उदयपुर में, सिंधी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर होगी चर्चा
