रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की रचनात्मक पहलः पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया मातृ-शिशु स्वास्थय और जनसंख्या संतुलन का संदेश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा जनसंख्या जागरूकता और रोटरी के श्मातृ एवं शिशु स्वास्थय माहश् के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “मातृ एवं शिशु देखभाल” रखा गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मातृ स्वास्थय, शिशु देखभाल, परिवार नियोजन एवं जनसंख्या संतुलन जैसे विषयों पर आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। इन पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ माताएं, सुरक्षित बचपन और बेहतर स्वास्थय सुविधाएं ही सशक्त परिवार एवं समृद्ध समाज की नींव हैं।
क्लब की अध्यक्ष रोटरेक्टर हर्षा मारवाल ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं में जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करना आवश्यक है। इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों को समझने और उनके समाधान के प्रति जिम्मेदार सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं।
क्लब की सचिव रोटरेक्टर नितीशा महावर ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थय सीधे तौर पर परिवार और समाज के समग्र विकास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता ही किसी भी सकारात्मक परिवर्तन की पहली सीढ़ी है और ऐसे आयोजन लोगों को स्वास्थय एवं परिवार नियोजन के महत्व से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में क्लब के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई तथा प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!