उदयपुर, 11 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि का इंस्टॉलेशन समारोह एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बगाड़िया का आधिकारिक दौरा शनिवार को सनराइज कॉलेज, उमरड़ा में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी का विधिवत पदस्थापन किया गया तथा सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बगाड़िया थे। उनके साथ श्रीमती पूनम बगाड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि रोटेरियन जयेश पारिख रहे। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन गजेन्द्र जोधावत, डीएसजी रोटेरियन संजय कौशिक एवं एडीएसजी रोटेरियन ऋतु वैष्णव ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. लोकेश जैन ने की तथा उन्होंने ही कार्यक्रम का प्रभावी संचालन भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नया रोटरी वर्ष सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित रहेगा तथा क्लब शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में कई जनहितकारी परियोजनाओं को गति देगा।
इंस्टॉलेशन समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी ने विधिवत पद एवं दायित्व ग्रहण किए। इस अवसर पर अंगद छाबड़ा ने संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) के रूप में पदभार संभाला। सभी अतिथियों एवं क्लब सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अरुण बगाड़िया ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा का वैश्विक आंदोलन है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्यों का विस्तार करने, नवाचार अपनाने और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आगामी वर्ष के लिए शुभकामनाएं भी दीं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि की नई टीम ने संभाली कमान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगाड़िया ने दिलाया सेवा का संकल्प
