हिम्मतसिंह अपहरण व हत्या के मामले में फरार 2 और आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के सुखेर थानांतर्गत गत दिनों प्रेम प्रसंग के चलते हिम्मत सिंह अपहरण व हत्या के मामले में फरार दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र सिंह कितावत निवासी भीमल (वागननाडा) तहसील मावली ने रिपोर्ट दी थी कि उसके जियाजी हिम्मत सिंह सोलंकी पुत्र मोकम सिंह सोंलकी निवासी बॉडी चिरवा, मारुवास, मावली 22 जून को सांय 7.30 बजे अपनी कार लेकर फुटिया घाटी कैलाशपुरी (राया मटाटा) निवासी एक महिला से मिलने गए थे। जहां घर से 100 मीटर की दूरी पर नर्सरी के पास महिला का इन्तजार कर रहे थे। उसी वक्त एक तेज रफतार से बिना नम्बरी सफेद पिकअप के चालक द्वारा हिम्मत सिंह के कार को टक्कर मारी और पिकअप में सवार 8-10 व्यक्ति नीचे उतर कर हिम्मत सिंह के कार मंे पत्थर व लठ से तोडफोड कर हिम्मत सिंह के साथ लठ से मारपीट कर जबरन उठाकर पिकअप में डालकर कही लेकर चले गए। हिम्मत सिंह का साल भर से महिला से प्रेम प्रसंग था इसी बात को लेकर महिला के पति छगन व ससुर टेका तथा भाई के मध्य आपसी रंजिश चल रही थी। इस मामले में जांच में जुटी पुलिस ने फरार आरोपी नारायण गमेती उर्फ टेनी पुत्र रूपा गमेती निवासी लखावली भीलवाडा कडी फला व शंकर गमेती पुत्र कैलाश गमेती निवासी आदिवासी बस्ती सुखेर को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल 13 गिरफ्तारिया हो चुकी है।

बहला फुसलाकर युवती से दुष्कर्म
उदयपुर। समीपवर्ती उमरडा क्षेत्र में एक युवती को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने दलपत मीणा निवासी नाकोली उमरडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा बहला फुसला कर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। वारदात गत नौ जुलाई को दोपहर करीब एक बजे की उमरडा की बताई जा रही है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले में जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने में लगी है।

न्यायालय परिसर में व्यापारी से मारपीट
उदयपुर। शहर के न्यायालय परिसर में एक व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। मारपीट की घटना गत 28 मई को दोपहर एक बजे की बताई जाती है। पुलिस के अनुसार पेशे से व्यापारी विमल कुमार पुत्र मांगीलाल जैन निवासी वृंदावन धान न्यू भूपालपुरा ने कमलेश कुमार पुत्र शेषमल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी कमलेश द्वारा  न्यायालय परिसर में गत दिनों उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। इसी तरह अंबामाता थानांतर्गत मोहम्मद रज्जाक पुत्र फिरोज खान निवासी सज्जननगर कच्ची बस्ती ने सोएब वासी व आदील कालिया, सोनु विट्टल निवासी सज्जननगर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

उत्तरी सुंदरवास से स्कूटी चोरी
उदयपुर। शहर के उत्तरी सुंदरवास क्षेत्र से अज्ञात बदमाश एक स्कूटी चुराकर ले गया। पुलिस के अनुसार राजेंद्र प्रसाद पुत्र भगवतीलाल जोशी निवासी राजस्थान हाउसिंंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उत्तरी सुंदरवास से अज्ञात बदमाश उसकी स्कूटी चुराकर ले गया। घटना गत 21 जून की बताई गई है और पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस चोर व चुराई स्कूटी की तलाश में लगी है।

झाडा पीपला में कार की टक्कर से बालक की मृत्यु
उदयपुर। जिले के फलासिया क्षेत्र के झाडा पीपला में कार की टक्कर से एक बालक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार पुत्र नवल किशोर पारगी निासी गोपीपला कोटडा ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि झाडा पीपला में कार चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक कार को चलाने से उसके पुत्र कालूराम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत
उदयपुर। जिले के कोटडा क्षेत्र में विवाहिता द्वारा कीटनाशक दवा पी लेने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार नोलिया पुत्र उदा डाबी निवासी महाडी कोटडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी गुणीदेवी ने घर में पडी कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी घर पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में कीटनाशक दवा पीने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!