एकलव्य कॉलोनी में भूखंड विवाद के चलते युवक पर चाकूवार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के अम्बामाता थानांतर्गत एकलव्य कॉलोनी में एक भूखंड विवाद के चलते शुक्रवार को सुबह कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में मारा गया चाकू युवक की कमर में फंसा गया जिसे चिकित्सक ने आॅपरेशन कर बाहर निकाला। परिजनों ने फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है जिसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की। पुलिस के अनुसार एकलव्य कॉलोनी निवासी पीयूष खटीक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लक्ष्मी रावत नामक महिला से वर्ष 2014 में एक भूखंड खरीदा था। हाल ही में उस महिला द्वारा उस भूखंड पर उनसे बिना बात किए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उनके द्वारा निर्माण कार्य रुकवाने के विवाद के चलते शुक्रवार को लक्ष्मी रावत के तीन पुत्रों ने उसके बडे भाई को रास्ते जाते रोक लिया और घेर कर उस पर चाकू से हमला किया। चाकू का वार इतना तेज था कि उसकी कमर में फंस गया और वापस निकला। यह देख हमलावर मौके से फरार हो गए। चाकू से घायल युवक को महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर ने आॅपरेशन कर कमर में फंसा चाकू बाहर निकाला। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस ने पीयूष की रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए जा रहे फायरिंग के आरोप की पुष्टि नही की है। दोनों पक्षों के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद है। भूखंड घायल हुए पक्ष द्वारा खरीदा गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!