ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव महोत्सव आज, हवन महायज्ञ का होगा आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 10 जुलाई । हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित श्रीजी विहार के सुप्रसिद्ध ओंकारेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तों की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में विराजित भव्य एवं दिव्य शिवलिंग के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रावण मास सहित विभिन्न पर्वों पर यहां विशेष पूजन, अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन होता है, जिसमें शहरभर से श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक भाग लेते हैं।
श्रीजी विहार विकास समिति के अध्यक्ष विनोद पांडे ने बताया कि मंदिर का वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव दिनांक 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 8.11 बजे महा अभिषेक से होगा। इसके पश्चात दोपहर 12.11 बजे महा हवन (महायज्ञ), सायं 5.11 बजे पावन ध्वजा अर्पण, सायं 6.11 बजे महा श्रृंगार, सायं 7.11 बजे महा आरती तथा रात्रि 8.11 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महा अभिषेक के यजमान धर्मेंद्र दवे एवं उनका परिवार, महा हवन (महायज्ञ) के यजमान नाथूलाल ओझा एवं उनका परिवार, पावन ध्वजा के यजमान श्री संदीप विजयवर्गीय एवं उनका परिवार तथा महा आरती के यजमान महिपाल सिंह चंद्रावत एवं उनका परिवार होंगे। पांडे ने बताया कि संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान एवं वैदिक पूजन पंडित नरेंद्र शर्मा के पावन सान्निध्य एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होंगे। उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पंकज शारदा, रतन जी खुरदिया, निरंजन नेभनानी, आलोक रोहतगी (सचिव), छगन खत्री (कोषाध्यक्ष), अरविंद चौबीसा, हितेंद्र सोनी, ए. के. भारद्वाज, महेशचंद्र , एम. एल. शर्मा , एच. पी. शर्मा, आशीष , रमन जी हेड़ा, आरयेन्द जावलिया, ललित लोढ़ा, कोमल अग्रवाल एवं हेमंत आमेटा बाबू लाल पानेरी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी शिव भक्तों, श्रीजी विहार के निवासियों एवं उदयपुर शहर के धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ के दिव्य दर्शन एवं पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा रात्रि 8.11 बजे से आयोजित महाप्रसाद का प्रसाद ग्रहण करें। श्रीजी विहार विकास समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान कर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!