– 55 मीडिया कर्मियों व 300 महिला प्रतिनिधियों का होगा सम्मान, ‘वोकल फॉर लोकल’ को मिलेगा नया मंच
– महिला सदस्यों ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
उदयपुर, 9 जुलाई। महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैट वूमेन विंग उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘कैट उड़ान एग्जिबिशन 2.0’ का भव्य शुभारंभ 10 जुलाई से सॉलीटेयर गार्डन एंड बैंक्वेट, उदयपुर में होगा। यह प्रदर्शनी 10, 11 एवं 12 जुलाई तक प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इसी को लेकर कैट वुमेन विंग की सदस्यों ने गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
कैट नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी जनरल एवं कैट वूमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें महिलाओं द्वारा संचालित बुटीक, आभूषण, कला एवं हस्तशिल्प, गृह सज्जा, लाइफस्टाइल, खाद्य उत्पाद, उपहार सामग्री तथा बच्चों एवं महिलाओं से जुड़े अनेक उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। प्रदर्शनी में उदयपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनकी टीम पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी हुई है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन कैट नेशनल वूमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन एवं कमिश्नर प्रज्ञा केवल रमानी करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी, कैट नेशनल ट्रेड फेयर एवं एग्जिबिशन कन्वीनर नीलम विजयवर्गीय, कैट नेशनल ट्रेनिंग एवं स्किल डेवलपमेंट कन्वीनर सुमन गोयल, पूर्व महापौर रजनी डांगी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, कान्हा आईवीएफ की निदेशक डॉ. निशा अग्रवाल, विनफास्ट की निदेशक वार्ता श्रीमाली, मुक्ता श्रीमाली, एनआईसीसी की निदेशक डॉ. स्वीटी छाबड़ा, पूर्व जैन अधीक्षक प्रीता भार्गव, समाजसेवी मंजू फत्तावत तथा एससीआई की संस्थापक तारिका भानुप्रताप सिंह शामिल रहेंगी।
– मीडिया प्रतिनिधियों को “मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित
कैट वूमेन विंग उदयपुर की सचिव डॉ. सोनू जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह में पत्रकारिता एवं मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 55 मीडिया प्रतिनिधियों को “मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समाज एवं विभिन्न संस्थाओं में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 45 महिला संगठनों की 300 प्रतिनिधियों को “पिलर ऑफ स्ट्रेंथ अवार्ड” प्रदान किया जाएगा।
– प्रतिदिन दोपहर 2 से 3 बजे तक हाऊसी का आयोजन
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 से 3 बजे तक हाऊसी का आयोजन होगा। 11 जुलाई को ज्योतिष शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें ज्योतिष, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा, फेस रीडिंग, मोबाइल एवं जन्मपत्री विश्लेषण जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसी दिन शाम को देशभक्ति पर आधारित “हम हिन्दुस्तानी” स्टेज डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 12 जुलाई को बच्चों के लिए लिटिल मास्टरशेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
– 15-15 आकर्षक लकी ड्रॉ पुरस्कार दिए जाएंगे
डिजिटल एवं बिजनेस प्रमोशन डायरेक्टर साक्षी भट्ट एवं कोषाध्यक्ष चयनिका गलूंडिया ने बताया कि प्रदर्शनी में खरीदारी करने वाले आगंतुकों के लिए प्रतिदिन 1,000 से 5,000, 5,000 से 10,000 तथा 10,000 रूपए से अधिक की खरीदारी पर 15-15 आकर्षक लकी ड्रॉ पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष डिस्काउंट कूपन, मनोरंजक गतिविधियां एवं कई सरप्राइज आकर्षण भी रहेंगे।
आयोजन को सफल बनाने में रुकसाना साबुनवाला, डॉ. सीमा सिंह भाटी, बृजराज राठौड़, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, मंजुला गैलडा, दक्षता गगर, अलीफिया मेहंदी, संगीता मुंदड़ा, नैना जैन, विभा जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, नेहा माहेश्वरी, कविता श्रीवास्तव, डॉ. रेखा सोनी, डॉ. ममता धूपिया, विजेता मेहता, स्नेहा मलानी, मीरा मजूमदार, ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना चोरडिय़ा, कविता बलदेवा, अनीता नाहर, अनीता माहेश्वरी, डॉ. शानू लोढ़ा, सुमन खोईवाल, नमिता कोठारी, कृतिका बलदेवा, अनीता वाधवानी, निर्मला सोनी, रुचि चोरडिय़ा, ऋतु भटनागर, अंकिता जैन, मधुबाला जायसवाल एवं सुनीता वेलावत सहित पूरी आयोजन समिति सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। कैट वूमेन विंग उदयपुर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें तथा “वोकल फॉर लोकल” अभियान को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
तीन दिवसीय कैट उड़ान एग्जिबिशन 2.0 का आज भव्य आगाज़, 100 से अधिक स्टॉल पर दिखेगा महिला उद्यमिता का दम
