निर्माणाधीन होटल से सामान, एमबी अस्पताल व काली मगरी से बाइक चोरी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर से सटे तितरडी बिलीया स्थित गोखरमगरी क्षेत्र में निर्माणधीन होटल से अज्ञात बदमाशों द्वारा सामान चुराने की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार वंदना मीणा पत्नी डॉ लक्ष्मण लाल मीणा निवासी भैरवनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पानेरियों की मादडी हिरणमगरी सेक्टर—7 ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि गत 6 जुलाई को देर रात को गोखरमगरी बिलीया में उसके नवनिर्माणाधीन होटल् में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर एसी के कॉपर की पाईप लाइन व एसी की केबल वायर चुरा ले गए। पुलिस मामले में जांच करते हुए चोरों का पता लगा रही है।

एमबी हॉस्पिटल से मोटरसाइकिल चोरी : संभाग के सबसे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए आए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार मोहम्मद अहद पुत्र रफीक मोहम्मद निवासी विजयसिंह पथिक नगर सवीना ने दी रिपोर्ट में बताया कि तीन जुलाई को सायं साढे छह बजे अज्ञात चोर महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय से उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। इसी तरह प्रेम सालवी पुत्र शंकर सालवी निवासी रेबारियों का गुडा प्रतापनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत 12 मई को रात करीब दस बजे उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस मामले में जांच करते हुए चोर व चुराई मोटरसाइकिल पता करने में जुटी है।

काली मगरी से मोटरसाइकिल चोरी : शहर के काली मगरी क्षेत्र से अज्ञात बदमाश एक मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस के अनुसार किशनसिंह झाला पुत्र प्रेमसिंह झाला निवासी खेलगांव स्थित काली मगरी ने सुखेर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि काली मगरी से गत 14 जून को उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस चोर और मोटरसाइकिल दोनों को तलाश रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!