उदयपुर। उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की ओर से आयोजित बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरसहाय यादव, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज शर्मा, ओबीसी के महासचिव तुलसीराम लोहार, सोहनलाल तेली, मोड़ी लाल सेम्बारा, संभागीय अध्यक्ष लहरु लाल अहीर, ओबीसी शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र माली, ओबीसी के देहात जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल व सभी ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। प्रदेश में आज अपराध और महंगाई चरम सीमा पर है। हर व्यक्ति परेशान है जिससे ऐसी सरकार को पंचायती राज चुनाव और निकाय चुनाव में उखाड़ फेंकना है। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी ब्लॉक से आए खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गौतम पटेल ओबीसी मावली ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल गुर्जर, खेमली से धर्मचंद डांगी वल्लभनगर से मांगीलाल डांगी ,भिंडर से नारायण गुर्जर,गोगुंदा से भेरूलाल सुथार,हिरण मंगरी ब्लॉक से धर्म नंनारायण डांगी आदि सभी को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संगठन महासचिव वीरेंद्र प्रजापत,उपाध्यक्ष कांतिलाल कलाल, गीता सुवालका, महेंद्र लोहार, महासचिव प्रकाश पटेल भीमराजतेली सचिव हेमंत पुरबिया लक्ष्मी लाल लोहार, योगेश कलाल भागचंद तेली आदि सभी लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए। संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। संचालन वीरेन्द्र प्रजापत ने किया।
शहर देहात कांग्रेस बैठक में ओबीसी वर्ग को जागरूक करने पर दिया जोर
