दो दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर शनिवार से

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

विशेषज्ञ देंगे प्राकृतिक चिकित्सा एवं जीवनशैली संबंधी परामर्श

उदयपुर, 3 जुलाई। श्री लाइफ गुरुकुलम एवं श्री लाइफ वेलनेस के संयुक्त तत्वावधान में तथा अंतर्राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ महासभा के सहयोग एवं श्रीयोगी तनुज बावागुरु (लाइफ कोच) की प्रेरणा से श्री लाइफ गुरुकुलम के सहयोग से दो दिवसीय निःशुल्क रोग निवारण शिविर का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 09 बजे शोभागपुरा स्थित भगवत रत्न, 19-20 महावीर कॉम्प्लेक्स, एसबीआई बैंक के पीछे, 100 फीट रोड, आयोजित किया जायेगा।
शिविर में हार्ट, सर्वाइकल, साइनस, रीढ़ की हड्डी, लीवर, लकवा, शुगर, माइग्रेन, घुटनों के दर्द तथा उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में निःशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
आयोजन सचिव डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि शिविर में बिना सुई, एक्स-रे, एमआरआई अथवा सीटी स्कैन के की जाएगी तथा प्राकृतिक पद्धति के माध्यम से उपचार एवं जीवनशैली सुधार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से आए आयुर्वेद एवं एडवांस अल्टरनेटिव थेरेपी के विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर जीवन सिंह सोलंकी एवं उनकी टीम सेवाएं देगी। शिविर में निःशुल्क परामर्श, दर्द निवारण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

श्री लाइफ फाउंडेशन की संस्थापक शशि शर्मा ने बताया कि शिविर के बाद नियमित उपचार एवं प्रशिक्षण सेवाएं श्री लाइफ वेलनेस एवं वैदिक थेरेपी केंद्र, सरल ब्लड बैंक के पास, भूपालपुरा मठ, उदयपुर में उपलब्ध रहेंगी। केंद्र का उद्घाटन कालका माता मंदिर के पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड़ एवं मंजू देवी जोशी करेंगे, जबकि शिविर का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ महासभा के जिलाध्यक्ष रंजनराज आचार्य एवं सरला देवी जोशी के मुख्य आतिथ्य में होगा।

डॉ. हेमंत जोशी के सानिध्य में संचालित होने वाले इस केंद्र का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ एवं बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!