उदयपुर। जिले के मावली क्षेत्र में षडयंत्रपूर्वक फंसाकर शादी कराने और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पीडिता ने तीन जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पीडिता ने अंंकित गुर्जर पुत्र मोहनलाल गुर्जर निवासी सोनियाणा राजसमंद वगेरह तीन जनों के खिलाफ उसका 27 मई को षडयंत्रपूर्वक फंसाकर विवाह करवाने, दहेज के लिए प्रताडित करने एवं अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने व सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाया। मामले की जांच थानाधिकारी अशोक कुमार द्वारा की जा रही है।
निर्माण साईट से वायर के बंडल चोरी
उदयपुर। शहर से सटे बडी क्षेत्र में निर्माण साईट से वायर के बंडल का सामान चोरी हो गया। पुलिस के अनुसार बडी स्थित नारायण सेवा संस्थान के पास गणपति ग्रीन कॉम्पलेक्स में रह रहे सुघपुरा बलिया यूपी निवासी युवराज सिंह पुत्र स्वर्गीय गोपालसिंह राजपूत ने प्रांजल माली व विपुल प्रजापत पुत्र रामलाल प्रजापत निवासी कारुन्दा छोटी सादडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साईट से वायर के बंडल का सामान चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसी तरह मयंक पुत्र मणीलाल पारगी निवासी गोडी ऋषभदेव हाल गवरी चौक नीमचखेडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि नीमचखेडा गवरी चौक से उसकी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस चोर व चुराई बाइक का पता लगाने में जुटी है।
जज को दिखाने का बता स्कूटर ले उडा बदमाश
उदयपुर। शहर के न्यू भूपालपुरा 80फीट रोड स्थित एक स्कूटर शो रूम से जज को दिखाने का बताते हुए बदमाश स्कूटर ले गया। पुलिस के अनुसार दिनेश काबरा पुत्र कल्याण मल काबरा निवासी नेमीनाथ अपार्टमेंट ओरबिट गार्डन के पीछे न्यू भुपालपुरा ने दीपक माली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें 24 जून को आरोपी द्वारा डिस्ट्रिक जज का नाम लेकर उनको दिखाने के लिए शोरूम से स्कूटर ले जाने और पुन: वापस लेकर नहीं आने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
नाई में सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात, नगदी चोरी
उदयपुर। समीपवर्ती नाई क्षेत्र में सूने मकान से अज्ञात बदमाश सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार बालूराम पुत्र रामा मीणा निवासी बडीधाटीया फलासिया हाल बोहराजी की बाडी नाई पावर हाउस के पास ने दी रिपोर्ट में बताया कि एक जुलाई की रात को अज्ञात चोर उसके सूने घर से सोने चांदी के जेवरात, सामान व नगदी चुरा ले गए। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है।
बारिश से बचने सडक किनारे खडे अधेड को कार ने मारी टक्कर
उदयपुर। समीपवर्ती डबोक एयरपोर्ट ब्रिज के पास सर्विस रोड पर बुधवार शाम को बारिश से बचने के लिए सडक किनारे बाइक रोक खडे अधेड को तेज गति से आई कार ने टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार कैलाशचन्द्र झालावत निवासी खरसाण ने दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार शाम करीब साढे सात बजे उसके पिता रोशनलाल व छोटा भाई जयेश झालावत उदयपु से खरसाण जा रहे थे तभी बारिश आ जाने से दोनों मोटरसाइकिल डबोक एयरपोर्ट ब्रिज के यहां सर्विस रोड पर साइड में लगाकर छाया में खडे थे। तभी उसी समय पीछे से एक कार अत्यधिक तीव्र गति से आई और उसके पिता रोशनलाल को टक्कर मारकर निकल गई। हादसे में रोशनलाल गंभीर रूप से हो गए जिन्हे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच करते हुए अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी है।
रिटायर्ड बैंक मैनेजर के सूने घर में चोरों ने मारी सेंध
उदयपुर। शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के सूने मकान में चोरों ने सेंध मार हाथ साफ किया। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर में रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर गणपतलाल भादवीया पुत्र स्वर्गीय भंवरलाल भादवीया ने दी रिपोर्ट में बताया कि आदर्शनगर में गत 31 मई से 30 जून के बीच उसके सूने मकान में चोर चोरी की वारदात कर गए। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हुए चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विवाहिता से पति व देवर ने की मारपीट
उदयपुर। जिले के पाटिया क्षेत्र में विवाहिता के साथ उसके पति व देवर द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार संगीता डामोर निवासी खडकाया पाटिया ने अपने पति निलेश डामोर पुत्र पुनाजी डामोर व देवर सुरपाल निवासी खडकाया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ 27 जून को मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। खडकाया निवासी शंकरलाल पुत्र बदा असारी भील ने पाटिया थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री बीना 30 जून को बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस लापता हुई युवती का पता लगाने में जुटी है।
आनलाईन रुपए लेकर नहीं दी बाईक
उदयपुर। मोबाइल पर मोटरसाइकिल बेचने के लिए फोटो दिखाकर सौदा किया और आॅनलाइन रुपए लेकर मोटरसाइकिल न देकर धोखाधडी करने मामले में कोटा के एक बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुसि के अनुसार तोसिफ रजा पुत्र मोहम्मद शकील निासी दीवानशाह कॉलोनी पटेल सर्कल ने कोटा के विद्यानगर गांधगिरी में रहने वाले मोहम्मद साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि आरोपी द्वारा उसके मोबाइल पर दो वाहन बेचने के लिए केटीएम आरसी तथा पल्सर आरएस 200 के फोटो भेजे। उसने केटीम मोटरसाइकिल का सौदा एक लाख 17 हजार रुपए में तय किया तथा पूरा पैमेंट आरोपी के कहने पर उसके स्केनर व यूपीआईडी द्वारा अदा किया लेकिन आरोपी ने मोटरसाइकिल न देकर धोखाधडी की। पुलिस मामले में जांच कर रही है। भूपालपुरा थाना क्षेत्र में कृष्णपुरा निवासी नारायणलाल मेघवाल पुत्र देवीलाल ने दी रिपोर्ट में बताया कि 29 जून को कैलाशनगर स्थित अपने आॅफिस गया था जहां अपनी मोटरसाइकिल खडी की। शाम को वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली। अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया।
सुगंध अपार्टमेंट के फ्लेट से लाखों के जेवर चोरी
उदयपुर। शहर के न्यू माली कॉलोनी में एक अपार्टमेंट के फ्लेट से चोर लाखों रुपए कीमत के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार रवि वीरवानी पुत्र लक्ष्मणदास वीरवानी निवासी फ्लेट नंबर 203 सुगंध अपार्टमेंट माली कॉलोनी टेकरी ने सूरजपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि एक जुलाई को उसके सूने फ्लेट का अज्ञात चोर ताला तोडकर अंधर घुसकर सोने की 10 अंगूठी 25 ग्राम वजनी, पांच ग्राम डायमंड कान के टॉप्स एक डायमंड नाक के एक गले की चेन 12—15 ग्राम की चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चोरों को गिरफ्तार करने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बोलेरो की टक्कर से विवाहिता की मौत
उदयपुर। जिले के लुणियारा क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई विवाहिता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार विकास कुमार पुत्र सुखलाल चव्हाण निवासी नाल नलामा पानरवा ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि बोलेरो चालक द्वारा लुणियारा में टक्कर मारने से उसकी पत्नी निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
काम कराकर नहीं दी मजदूरी
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में काम करवाने के बाद मजदूरी नहीं देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मोवनाराम पुत्र परथा गमेती निवासी कुण्डाल कठार गोगुंदा ने नारायण सिंह पुत्र बाबूसिहं राजपूत निवासी वेर की भागल जसवंतगढ गोगुंदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उससे काम करवा कर आरोपी द्वारा मजदूरी की राशि नहीं देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
