डॉ. स्वीटी छाबड़ा को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 का “बेस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर” सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. स्वीटी छाबड़ा को “बेस्ट आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर” सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट चेयर-विमेन इन रोटरी के रूप में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं समाजसेवा के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. स्वीटी छाबड़ा के नेतृत्व में रोटरी क्लब दृष्टि द्वारा चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 700 बावड़ियों एवं मंदिरों की साफ-सफाई और संरक्षण का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। यह अभियान उदयपुर, बांसवाड़ा, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा उदयपुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित थाना गांव में चलाया गया। डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने उन्होंने विशेष रूप से इस उपलब्धि का श्रेय सुनीता सिंघवी, मोहित राजानी, विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, परमेश्वर अग्रवाल एवं डॉ. नितिन पाहुजा सहित क्लब के सभी सदस्यों को देते हुए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!