आमजन को मिल रहा योजनाओं का त्वरित लाभ
उदयपुर, 29 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के ििनर्देशन में इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही वर्षों से लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है।
अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत उन्दरीखुर्द, उन्दरी कलां, दांतीसर, कठार, नूरड़ा, वीरधोलिया, रूण्डेडा, सांरगपुर, कानोड, झाडोली, करदा, रोयड़ा, ओगणा, राणपुर, आजरोली खास, कानपुर, भाटकी, सकलाल, चिकला थाणा, खाम, बेकरिया एवं उपलावास में शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में राजस्व, पंचायतीराज, नगर निकाय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, जलदाय, विद्युत, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ आवश्यक प्रमाण पत्र, पेंशन, नामांतरण, सीमाज्ञान, पट्टा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, स्वच्छता एवं पेयजल सहित अन्य सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
मावली उपखण्ड की ग्राम पंचायत नूरड़ा एवं विरधोलिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में 25 ई धरती पोर्टल के अनुसार नामांतरण किया एवं आपसी सहमति से 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, 33 राजस्व अभिलेख/खातों का शुद्विकरण किया गया, 15 रास्तो के प्रकरण का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान 28 पशुपालकों को विभन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान उपखण्ड़ अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, तहसीलदार घासा राधेश्याम जोशी, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी खींची एवं अन्य समस्त ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच संवाद भी मजबूत हो रहा है तथा सुशासन की भावना को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा रहा है।
मंगलवार को यहां होंगे शिविर
अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत पई, लालपुरा, कैलाशपुरी, रख्यावल, सांगवा, भटेवर, ढावा, चारगदिया, पाडलो का चैरा, अंबावा, पलासमा, गेजवी, रोडीमाला, दमाणा, पीपलबारा, बरोठी ब्राह्मणान, चित्तौड़ा, माण्डवाफला, कानुवाड़ा, मेरपुर, क्यारी एवं भूतवड़ ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे। इसके अलावा युडीए, नगर निगम तथा नगरपालिकाओं में भी चिन्हित वार्ड एवं क्षेत्रों के लिए शिविर संचालित किए जाएंगे।
