टेस्ट मेकर उदयपुर “जोड़ी नंबर वन” में रोमा गुवालानी व सीमा दौलतानी की जोड़ी बनी विजेता, कपल्स ने दिखाई पाक कला की शानदार प्रतिभा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

समर स्पेशल डिश से प्रतिभागियों ने जीता दिल, उदयपुर मास्टर शेफ प्रतियोगिता में उमड़ा स्वाद और रचनात्मकता का संगम

उदयपुर। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के तत्वावधान में मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में आयोजित “उदयपुर मास्टर शेफ” जोड़ी नंबर वन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता विशेष रूप से कपल्स (जोड़ों) के लिए आयोजित की गई, जिसकी थीम “समर स्पेशल डिश” रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने अनूठे व्यंजनों, आकर्षक प्रस्तुति और रचनात्मकता से निर्णायकों एवं उपस्थितजनों का दिल जीत लिया।

टेस्ट मेकर्स उदयपुर के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर की पाक कला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, परिवारों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा स्वाद और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।

शेफ विक्रम माधवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में रोमा गुवालानी एवं सीमा दौलतानी की जोड़ी ने “फ्रूट फ्लेवर पानी पूरी एवं स्टफ्ड लीची रबड़ी” प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शिल्पा जैन एवं हर्ष जैन की जोड़ी रही।
तृतीय स्थान पर जया जेठानी एवं प्रदीप जेठानी (पति-पत्नी) की जोड़ी रही।

शेफ निर्मला सोनी प्रतियोगिता में शहर के अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें सीमा (पत्नी कमलेश), चंद्रकांत मेनारिया, नीलम सेन, शिल्पा जैन, मीनाक्षी पंवार, माय वज़ाग्रीन, विपिन कुमार गोयल, हर्ष प्रदीप जेठानी, अभिषेक मेहता, अनीता सोनी, वंशिका आहूजा, प्रीति मेहता एवं अनुपमा जैन सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन समर स्पेशल डिश प्रस्तुत कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

प्रतियोगिता में जज की भूमिका शेफ विक्रम माधवानी, शेफ निर्मला सोनी, शोभना भटनागर, अंजु चोपड़ा एवं मनीषा ने निभाई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. पुष्पा कोठारी ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय खान-पान की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में टेस्ट मेकर्स की टीम से शेफ विक्रम माधवानी, शेफ करण माधवानी, शेफ रश्मि किशोर, शेफ निर्मला सोनी, माधुरी जैन, शोभना भटनागर, अंजु चोपड़ा, मनीषा एवं शेफ मिनी का विशेष सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!