पिता को कन्हैयालाल की तरह मारने की धमकी, बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में इंस्टा्ग्राम पर संपर्क में आई युवती को शादी करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और उसके पिता को कन्हैयालाल की तरह मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडिता ने मंगलवार को समाजजनों को साथ लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि डर के मारे उसकी पुत्री व दामाद ने जहर खा लिया और वे चिकित्सालय में जिंदगी मौत से जूझ रहे है। ब्रह्मपोल निवासी विक्रम तेली ने समाजजनों के साथ बताया कि उसकी बेटी वैष्णवी तेली की दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हाथीपोल में रहने वाले मतीन खान नामक युवक से परिचय हुआ था। उसके बाद वह फोटो दिखाकर ब्लेकमेल करते हुए वैष्ण्वी से 10 से 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद बेटी डिप्रेशन में आ गई। तब आरोपी मतीन के खिलाफ अंबामाता थाने में रिपोर्ट दी लेकिन पुलिस ने कठोर कार्रवाई न कर आरोपी को छोड कर दिया। गत दिनों आरोपी उसकी दुकान पर आया तब वह बाहर गया हुआ था। आरोपी ने दुकान पर मौजूद उसकी छोटी बेटी धमकी देकर गया कि उसके पिता की भी कन्हैयालाल जैसी हालत कर देगा और गला कांटकर मार देंगा। उसकी बहन को धर्म परिवर्तन कराएगा। इस बारे में भी अंबामाता थाने में रिपोर्ट दी तो पुलिस ने कठोर कार्रवाई न कर आरोपी को छोड दिया। तब आरोपी एक दिन उसके जमाई पर चाकू लेकर दोडा और सगाई छोड देने को कहा। इसकी सूचना देने पर  पुलिस ने आरोपी को धारा 151 में पाबंद कर छोड दिया। इसके बाद बेटी की इच्छानुसार उसकी सगाई कर फरवरी में शादी करवा दी। उसके बाद भी आरोपी उसकी बेटी से इंस्टाग्राम व फेसबुक पर संपर्क करते हुए परेशान करते हुए कन्हैयालाल की तरह उसके पिता को मारने की धमकियां दे रहा था। उसकी बेटी को इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसकी सूचना देने पर भी अंबामाता पुलिस ने गंभीरता से नहीं लेते हुए उसे ही थाने से भगा दिया। इसके बाद भी लगातार धमकियां मिलती रहने पर उसकी पुत्री दामाद ने जहर खा लिया। दोनों को एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों जिंदगी मौत से जूझ रहे है। पीडित व समाजजनों ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!