उदयपुर। उदयपुर में एक बेटी ने कलयुगी पिता के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए अपनी मां को साथ लेकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने कलयुगी पिता के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार आरोप लगाने वाली पीडिता उदयपुर जिले के एक गांव की है। पीडिता ने आरोप लगाया कि पिता कई साल तक उससे अश्लील हरकते करता रहा और उसे जान से मारने की धमकी देकर डराता था। विरोध करने पर कलयुगी पिता मारपीट करता था। पीडिता ने यह आरोप लगाया कि उसे आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उसी अनुसार कृत्य करने के लिए दबाव बनाता था। करीब ढाई साल पहले शादी की बात चलने पर उसे पिता ने सबके सामने थप्पउ मार दिया। तब उसने हिम्मत जुटाते हुए परिवार को आपबीती सुनाई। परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी पिता ने परेशान करने का प्रयास जारी रखा। पीडिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जांच एएसपी माधुरी वर्मा कर रही है।
कलयुगी पिता के खिलाफ पोक्सो केस दर्ज
