उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में एक किराणा व्यवसायी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। आत्महत्या के समय किराणा व्यवसायी घर में अकेला था और परिवार अपने गांव गया हुआ था। पुलिस के अनुसार गोगुंदा क्षेत्र में देवरा का खेडा गांव में किराए के मकान में रह रहे किराणा व्यवसायी पर्वतसिंह राजपूत ने कमरे में साडी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस समय उसकी पत्नी व दोनों बच्चे गांव गए हुए थे। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक डालचंद तेली ने दरवाजा खटखटाया तब भी कोई आवाज नहीं आई तो डालचंद ने ग्रामीणों को बताया। लोगों ने पहुंचकर दरवाजा खोला तो पर्वतसिंह अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतहसागर झील में रात के अंधेरे में मिला शव
उदयपुर। शहर की फतहसागर झील में बीती रात एक युवक का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए झील से शव को बाहर निकाल अंबामाता थाना पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से मिलेे आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त डूंगरपुर निवासी प्रहलाद पाटीदार 46 के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर ही है। मृतक को झील में कूदते किसी ने नही देखा। ऐसे में प्रहलाद झील तक कैसे पहुंचा, के बारे में पता नहीं चला।
खेत का फाटक तोडकर जान से मारने की दी धमकी
उदयपुर। जिले के खेरोदा क्षेत्र में खेत में लगी फाटक तोडकर जाने से मारने की धमकी देने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार चेनसिंह पुत्र दलपतसिंह राजपूत निवासी बारोडिया ने गांव के ही विजेंद्रसिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी बारोडिया वगेरह पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके खेत में लगी फाटक तोडकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रेक्टर बंद करने का कहने पर परिवार पर किया हमला
उदयपुर। जिले के घासा थानांतर्गत एक खेत पर ट्रेक्टर बंद करने का कहना पर कुछ लोगों द्वारा परिवार पर हमला करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार शंकरलाल डांगी पुत्र रोडीलाल निवासी सांगवा ने इसी गांव के गजेंद्र पुत्र खेमराज व अन्य सात जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों को ट्रेक्टर बंद करने का कहा तो उन्होंने वहीं खेत पर उससे व उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। हमले में उनके चोटे आई। वहीं मांगीबाई पत्नी भोलीराम डांगी निवासी रामा बडगांव ने शंकर पुत्र रोडा निवासी सागवा व अन्य चार जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि खेत जुताने की बात को लेकर उनके आडे फिरकर उसकी बहन मोहनी बाई के साथ में मारपीट की। बीच बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट लेकर मामला दर्ज किया और जांच की जा रही है।
घर में घुसकर परिवार पर हमला
उदयपुर। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में एक घर में घुसकर परिवार पर हमला करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार भगवानलाल पुत्र भेरुलाल गुर्जर निवासी गोटिया वल्लभनगर ने प्रकाश पुत्र मतरा गुर्जर निवासी कैमरी वगेरह आठ जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा हमसलाह होकर उसके घर में घुसकर उसके भाई एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
रास्ते जाते रोक राहगरी से मारपीट
उदयपुर। जिले के नाई थानांतर्गत अलसीगढ चौकी के पास रास्ते जाते युवक को रोककर उसके साथ मारपीट करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मुकेश पुत्र कालूलाल गमेती निवासी पारगी फला अलसीगढ ने नरेंद्र पुत्र लक्ष्मण व महेंद्र पुत्र लक्ष्मण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसको रास्ते जाते हुए अलसीगढ चौकी के पास रोक कर आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुरा चौराहा से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर में इन दिनों दुपहिया वाहनों की चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही। बीते कुछ दिनों से चोरों ने वारदातों को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे रखी है। कंथारिया पोस्ट अदकालिया ढिमडी निवासी नकालाल पारगी पुत्र भूरा पारगी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 21 जून को दोपहर करीब सवा बारह बजे रामपुरा चौराहा पर सीसारमा रोड से उसकी मौटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर क्षेत्र में लगी सीसीटीवी खंगालते हुए चोरों को गिरफ्तार करने में जुटी है।
खेत में रसायन छिडकते कृषक की तबियत बिगडी, मौत
उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र में खेत पर रसायन का छिडकाव करते एक कृषक की अचानक तबियत खराब हो गई। उसकी उपचार के दौरान चिकित्साल में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार औंकार पुत्र भग्गा डांगी निवासी भैंसडा कला डबोक ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मांगीलाल खेत में खरपतवार में रसायनिक दवाईयों का छिडकांव कर रहा था जिससे अचानक चक्कर आने पर उसे महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाई का घर छोड गई युवती का शव मिला
उदयपुर। जिले के कल्याणपुर थानांतर्गत करीब चार माह पहले भाई का घर छोडकर गई युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गोपाल अहारी प़त्र अमृतलाल अहारी निवासी बरना वाटलिया फला कल्याणपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मणी अहारी ने करीब 12 वर्ष पहले पवन कुमार मिश्रा पुत्र मुसयादिन निवासी प्रयागराज उत्तरप्रदेश से भागकर शादी कर ली थी। शादी के चार वर्ष बाद दोनों के बीच आपस में विवाद होने पर उसकी बहन नाराज होकर उसके गांव बरना आ गई और उसके घर में रहने लगी। गोपाल ने बताया कि गत चार माह पहले मणी उसका घर छोडकर चली गई जिसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
