मां पन्नाधाय ,राणा पूजा की पूजा अर्चना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर नगर निगम उदयपुर के सर्व समाज और संगठनों द्वारा प्रदेश में महाराणा प्रताप की 486 जन्म जयंती पर सप्त दिवसीय इस कार्यक्रम में आज प्रातः श्री राम सेना मेवाड़ के उमेश नागदा, संजय बजाज के सानिध्य में राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर रेलवे से मांग की गई कि स्थल को सुरक्षित कर रखरखाव किया जाए,
इसी कड़ी में पन्नाधाय सेवा संस्थान के भूपेंद्र सिंह धाबाई के सानिध्य में गोवर्धन सागर जहाजनुमा टापू पर मां पन्नाधाय की पूजा अर्चना एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें एवं सभी ने उनके कार्य को सराहना करते हुए स्वाभिमान से जीने का सीख ली |
सकल आदिवासी समाज के भेरूलाल मीणा, देवीलाल दाना, सोमेश्वर लाल मीणा, कांतिलाल बोराज, डॉ आर एल मीणा, के सानिध्य में रेती स्टैंड चौराहे पर राणा पूजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक फूल सिंह मीणा, संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार, अर्जुन सिंह धाबाई, बलवीर सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह गोगा तलाई, कुंदन सिंह मुरोली, शूरवीर सिंह कोटड़ा, शंभू सिंह सवीना, भगवत सिंह खेड़ा, थे
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!