आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार नारायणलाल पुत्र लोगर मीणा निवासी गोवला डबोक ने दिनेश पुत्र नाना लाल मीणा निवासी गोवला व तीन चार अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके छोटे भाई देवीलाल के फांसी लगाकर हत्या करने या हत्या के लिए उकसाने से देवीलाल द्वारा आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
उदयपुर। जिले के बावलवाडा क्षेत्र में बोलेरों की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजूसिंह गरासिया पुत्र धूलसिंह गरासिया निवासी गोहावाडा फला अम्बापाला पहाडा ने लक्ष्मण पुत्र रतना गरासिया निवासी जावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि उसकी बाइक को बोलेरो से टक्कर मारने से उसकी पत्नी गीता देवी की नीचे गिरने के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। मामले की जांच की जा रही है।
नेला तालाब पर किशोर पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
उदयपुर। शहर के नेला तालाब क्षेत्र में किशोर के साथ अज्ञात छह सात बदमाशों द्वारा मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय कृष्णा गमेती पुत्र रोडीलाल निवासी घरोंदा कालोनी पालोदडा हाउस के पास सेक्टर—12 सविना ने दी रिपोर्ट में बताया कि सात जून को रात को नेला तालाब के यहां अज्ञात छह सात बदमाशों द्वारा उसके साथ मारपीट करने व खंजर से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। खंजर उसके हाथ पर मारा जिससे उसे गंभीर चोट आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी
उदयपुर। जिले के फतहनगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात चुराने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुासर गोपाल लाल स्वर्णकार पुत्र सुरेशचंद्र सोनी निवासी फतहनगर वार्ड 17 हाई सेकण्डरी स्कूल के सामने हाल उदयपुर सेक्टर—11 अपणे अपार्टमेंट के पास ने दी रिपोर्ट में बताया कि सात जून को रात में अज्ञात चोरों ने फतहनगर वार्ड 17 स्थित उसके सूने घर का ताला तोडकर चोर अंदर से सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है। शहर के रामसिंह जी की बाडी निवासी भूपेद्र कुमार डामोर ने दी रिपोर्ट में बताया कि रामसिंह जी की बाडी स्थित उसके घर से अज्ञात चोर पलसर बाइक चुरा ले गया। इसी तरह रुण्डेडा वल्लभनगर निवासी मोहनलाल पुत्र सुखलाल मेनारिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि सेलिब्रेशन मॉल के यहां से आठ जून को सायं पांच बजे करीब उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस यहां लगे सीसीटीवी खंगालते हुए चोरों का पता लगा रही है।
राहगीर पर जानलेवा हमला
उदयपुर। शहर के बीएन कॉलेज के सामने राहगीर पर नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मनोहरसिंह रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासी सुभाषनगर हिंगलाज माता मंदिर की गली ने विनोद नायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ बीएन कॉलेज के सामने आरोपी द्वारा नुकीली चीज से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। हमले में उसके कपाल व दाहिने हाथ पर चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीयर के लिए रुपए नहीं देने पर किया जानलेवा हमला
उदयपुर। शहर के पेसिफिक कॉलेज केगेट के पास रास्ते रोक कर बीयर के रुपए मांगने पर देने से मना करने पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार टैक्सी चालक नरेश लौहार पुत्र श्रवण लौहार ि नवासी सरकारी स्कूल के पास झरनों की सराय देबारी ने लक्की शक्तावत, भानु बाठेडा, सोपु व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा हमसलाह होकर उसे रोककर बीयर के लिए रुपए की मांग करना जो नहीं देने पर उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराब नशे में पुल में नहाने उतरा शेफ डूबा
उदयपुर। शहर के समीप बडी क्षेत्र स्थित एक विला में शराब के नशे में नहाने के लिए पुल में उतरे एक शेफ की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बडी स्थित लुगिरा विला में शेफ के रूप में मोहन कुमार काम करता था। रात को शराब पार्टी करने के बाद वह नशे में नहाने के लिए पुल में उतरा जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी दानियों का डाण्डा राजपुर देहरादून की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पेड की डाली गिरने से बालक की मौत
उदयपुर। जिले के बारापाल क्षेत्र में पेड की डाली गिरने से बालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मंगलाराम पुत्र भीमा मीणा ने बताया कि आम के पेड की डाली टूटकर नीचे गिरने से उसका बेटा घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
लूंगी से फांसी लगा युवक की आत्महत्या
उदयपुर। शहर के सुखेर क्षेत्र में कमरे में पंखे के हुक से लूंगी से फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार राजकुमार पुत्र स्वर्गीय सुखदयाल भास्कर निवासी टोडी का पुरा आगरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई प्रीतमसिंह यहां सुखेर क्षेत्र में सुरेश तम्बोली के मकान में रह रहा था। साथी परीन्द बाहर खाना लेने गया था। पीछे से प्रीतमसिंह ने कमरे के पंखे हुक के लूंगी के कपडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रीतम शराबी प्रवृति का होकर शराब पीने का आदी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला।
फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट लूटपाट मामले में मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के बावलवाडा क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट कर मोबाइल लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार फाइनेंस कर्मचारी दिलीप सिंह पुत्र माधुसिंह निवासी देवला चंदवास से मारपीट कर मोबाइल लूटने और धमकी देकर जबरन आॅनलाइन पेमेंट करवाने के मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी चिकलवास बलात फला और अनिल उर्फ कावाराम उर्फ कोबरा पुत्र मुरजी उर्फ मणीलाल निवासी कानपुर खोजनघाटी बावलवाडा को गिरफृतार कर लूटा गया आईफोन व टैक्नो मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। दोनो आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भिजवाया गया।
शराब के ठेके से कैश व लाखों की शराब चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के बावलवाडा क्षेत्र में झोपडी सारोली रोड पर शराब के ठेके से नगदी व 60 हजार रुपए केश, करीब तीन लाख अस्सी हजार रुपए कीमत की 50 पेटी अंग्रेजी दारू, 10 पेटी बियर, 05 पेटी देशी शराब तथा 25 बोतल लुज शराब चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त अविनाश पुत्र बाबुलाल निवासी ओडवास, मसारो की ओबरी ऋषभदेव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मं भेजा गया। इस मामले में पहले छह आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है। इस संबंध में जितेंद्र कुमार निवासी सुंदरा रोगिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
