– 431 को मिली नौकरी पाने में सफलता
बांसवाडा, 9 जून। जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर) बांसवाड़ा द्वारा दिनांक 9 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नूतन स्कूल ग्राउंड, बॉसवाड़ा में युवा संबल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बांसवाडा एवं दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 812 आवेदकों ने भाग लिया जिनमें से लगभग 431 आवेदकों को मेले के माध्यम से प्राथमिक चयन किया गया है एवं 174 का स्वरोजगार प्रषिक्षण हेतु चयन किया गया है।
इस रोजगार शिविर का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी श्री पूंजीलाल गायरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी व पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री राजेश कटारा, श्री हकरु मईडा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि रोजगार शिविर और रोजगार मेले युवाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न निजी और सरकारी कंपनियों में रोजगार पाने, साक्षात्कार देने और करियर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता हैं। जिसका अधिक से अधिक युवाओं को लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने योग्यता के अनुरुप रोजगार पाने के लिए इस प्रकार के आयोजन लाभकारी है।
उन्होंने कहा कि कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा राज्य भर में समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। इसका युवाओं को लाभ लेना चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी के.आर. मेघवाल ने बताया कि इस रोजगार श्वििर में निजी क्षेत्र की गुजरात, मध्यप्रदेष एवं राजस्थान की लगभग 28 कम्पनियों ने 2000 पदों जैसे मषीन ऑपरेटर, डिजल मैकेनिक, फिटर, सेल्स एंड मार्केटिंग, सेल्स एक्जीक्यूटिव, इंष्योरेंस एजेन्ट, सिक्योरिटी गार्ड, फील्ड एक्जीक्यूटिव, ऑफीसर, टेलीकॉलर, रिलेषनषिप ऑफीसर, ट्रैनी, सुरक्षा जवान, लेक्चरर, इत्यादि पदों पर 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई, डिप्लोमा, एवं अन्य प्रोफेषनल कोर्सेस पास आवेदकों की भर्तियां की गई जिसमें, स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस द्वारा 40, बांसवाड़ा सिंटेक्स द्वारा 33, एयु स्मॉल फाइनेंस द्वारा 38, एलआईसी द्वारा 19, माही ग्रुप ऑफ एजुकेषन द्वारा 9, मेहता इन्वेस्टमेंट द्वारा 32, कॉसमॉस मेनपावर अहमदाबाद द्वारा 44, अमेजन अहमदाबाद 38, धनवंती इंजीनियरिंग प्राइवेट लि. 14, एस आई एफ सिक्योरिटी 45, फ्रीडम एम्प्लोएबिलिटी द्वारा 24 आषार्थियों का प्राथमिक चयन किया एवं श्री षक्ति सिंह जिला कौषल समन्वयक आरएसएलडीसी ने बताया कि स्वरोजगार प्रषिक्षण हेतु आरसेटी द्वारा 80, स्टेप एकेडमी द्वारा 94 आषार्थियों का चयन किया गया।
उक्त युवा संबल मेले के कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक द्विवेदी द्वारा किया गया। श्री अषोक कुमार चरपोटा वरिष्ठ सहायक, सुश्री दीक्षा षर्मा कनिष्ठ सहायक तथा श्रीमती कांता मईडा ने सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही जिला रोजगार कार्यालय में इंटर्नषीप कर रहे इंटर्न एवं समस्त आई0टी0आई0 स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
