अंतराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ उज्जवल पाटनी ने दिया सेकंड़ो लोगो को प्रशिक्षण।

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर शहर के कई लोगों की उपस्थिति में तेरापंथ युवक परिषद की पदाधिकारियों द्वारा टाउन हॉल में रविवार कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के साथ हुई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ उज्जवल पाटनी द्वारा उदयपुर की जनता को व्यावसायिक मोटिवेशन के साथ कोमन चैलेंज एंड अनकॉमन सॉल्यूशंस के ऊपर मोटिवेशनल स्पीच दी जिसमें किस तरह बिजनेस और जीवन में आने वाली समस्याओं और चैलेंज को सामना करते हुए कैसे आगे बढ़ा जाए उसके ऊपर विस्तृत रूप से प्रेरणास्पद वक्तव्य प्रदान किया और कई लोगों के जीवन में सुधार के नए रास्ते बताए गए। उन्होंने कहा की आपके ग्राहक अगर रिपिटेटली वापस नहीं आ रहे है तो आप उसका कारण खोजे और अपनी कमियों के बारे मे सुधार करें।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी, पर्सनलिटी डेवलोपमेन्ट के राष्ट्रीय सहप्रभारी निकुंज पारीख के साथ अभातेयुप से राजीव सुराना,अभिषेक पोखरना, लक्की कोठारी, संदीप हिंगड, भूपेश खमेसरा, दिव्यांश चव्हाण की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक राजकुमार सुराणा, सह प्रायोजक पीएमसीएच ग्रुप के राहुल अग्रवाल , प्रायोजक मांगीलाल लुणावत , अशोक दोशी , पारस चोरडिया , दिलीप बडोला, शांतिलाल मारु, राजीव सुराना, अभिषेक पोखरना , श्रीजी डेवलपर्स के मुख्य सहयोग से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया।
तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर अध्यक्ष अशोक चौरडिया ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए बताया कि कार्यक्रम की गूंज उदयपुर ही नहीं अपीतु आसपास के कई जगह पर पहुंची है। प्रख्यात मुख्य वक्ता डा. उज्जवल पाटनी को सुनने के लिए हमारी आशा से अधिक कई लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और मुझे आशा है कि उनके वक्तव्य से कई लोगों को लाभ मिलेगा और अपने जीवन में नई परिवर्तन कि शुरुआत होगी, ज्यादा से ज्यादा आप एकाग्रता से डॉ उज्जवल पाटनी के वक्तव्य को सुने और लाभ लें।
मंच का कुशल संचालन करते हुए परिषद के मंत्री विनीत फुलफगर ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर की कार्यशैली की तारीफ करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के विभिन्न कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सभी के प्रति मंगल कामना प्रेषित की।
उपाध्यक्ष साजन मांडोत ने डॉ उज्जवल पाटनी का जीवन परिचय देते हुए सभी को कार्यक्रम विशेष जानकारी दी।
तेरापंथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार कच्छारा ने परिषद के प्रति मंगल कामना प्रेषित करते हुए कहा कि परिषद सदैव नया आयाम स्थापित करती है और एक नई ऊंचाई प्राप्त की है बहुत ही अच्छे और जनता के उपयोग की कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत बधाई प्रेषित की।
तेरापंथ युवक परिषद के प्रबंध मंडल से संजय सिंघवी, संदीप कोठारी, अविनाश बुल्या, आशीष जैन, विनोद भंडारी, पंकज भंडारी सहित कार्यक्रम में महिला पुरुष बच्चों सहित कई गणमान्य लोग एवं प्रतिष्ठित व्यवसायिक औद्योगिक जगत के लोगों की विशेष उपस्थिति रही।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!