उदयपुर में प्रताप जयंती के 10 जून से शुरू होंगे कार्यक्रम

उदयपुर। प्रात: स्मरणीय महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर उदयपुर में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान एवं संभाग के सर्व समाज व संगठनों द्वारा कई आयोजन होंगेl इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराजसिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम का आगाज 10 जून से होगा। मुख्य कार्यक्रम 17 जून को मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सभी समाजों एवं संगठनों द्वारा प्रात: 7.30 बजे पुष्प अर्पित कर प्रताप को याद कर नमन किया जाएगा। इसके बाद 8 बजे शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। टाऊनहॉल के गेट पर रैली का स्वागत 10.30 बजे किया जाएगा। इसके बाद सुखाडिय़ा रंगमंच पर 11 बजे मुख्य समारोह व सभा होगी। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के अध्यक्ष बालूसिंह कानावत ने बताया कि 10 जून को हल्दीघाटी दर्रा में पूजन कर माटी लाने का कार्यक्रम होगा। इसके बाद गोगुंदा राजतिलक स्थली पर पूजा अचर्ना की जाएगी। उदयपुर में श्रीराम मंदिर सेक्टर 11 में प्रताप अभिषेक और आरती कार्यक्रम होगा। नगर निगम शौर्य दीर्घा में प्रताप की मूर्ति पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण होगा। इसी दिन श्री चतुभुर्ज हनुमान मंदिर हरिदासजी की मगरी पर प्रताप की मूर्ति के समक्ष पूजन किया जाएगा। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के यदुराजसिंह थाना ने बताया कि 11 जून को मोतीमगरी स्मारक पर हकीम खां सूरी मूर्ति पर माल्यार्पण और सदभावना गोष्ठी, भुवाणा चौराहा पर प्रताप की महाआरती, गणगौर घाट पर प्रताप जयंती पर 486 दीप प्रज्वलन किया जाएगा। प्रताप जयंती समारोह संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि 12 जून को राणा प्रताप रेलवे स्टेशन स्थित प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण, गोवर्धन सागर जहाजनूमा टापू पर पन्नाधाय के वहां पूजा अर्चना और गोष्ठी, रेती स्टैंड पर राणा पूंजा की प्रतिमा पर पूजा अर्चना होगी। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के महामंत्री दिलीपसिंह बांसी ने बताया कि 13 जून को आकाशवाणी कॉलोनी शिव पार्क मंदिर पुरोहितों की मादड़ी में अखंड रामायण पाठ एवं महादेवजी का दुग्धाभिषेक, हाड़ी रानी चौराहा सलूंबर पर हाडी रानी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। यातायात पुलिस चौकी उदयपोल पर महाराणा उदय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसी दिन कालकामाता मंदिर हाथीपोल पर प्रताप को नमन और शस्त्र पूजन किया जाएगा। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर मंत्री भवानीसिंह राठौड़ ने बताया कि 14 जून को हाथीपोल चौराहा पर भामाशाह प्रतिमा पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। होटल द पार्क क्लासिक दुर्गानर्सरी रोड पर रक्तदान महादान कार्यक्रम होगा। इसी दिन चेतक चौराहा पर चेतक अश्व पूजन और मातृशक्ति की और शौर्य तलवार रास, स्केटिंक पर देशभक्ति नृत्य, हेरतअंगेज कारनामों पर प्रदर्शन अखाड़ों के पहलवानों द्वारा किया जाएगा। सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि 15 जून को मोतीमगरी स्माकर पर झाला मान पूजन और संगोष्ठी, राजस्थान कृषि महाविद्यालय में प्रताप मूर्ति पूजन और गवरी चौराहा पर दीप प्रज्वलन एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा।
16 जून को सिटी रेलवे स्टेशन पर हल्दीघाटी की माटी से पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। उपभोक्ता भंडार प्रतापनगर में पूर्व संध्या पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन, दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण, भुताला बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर दीप प्रज्जवलन और आरती। इसी दिन होटल महाराणा पैलेसे डाकन कोटड़ा जयसमंद रोड पर महाराण प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस अवसर पर बलवीरसिंह राणावत, मयूरध्वजसिंह, महेंद्रनाथ चौहान, राजेन्द्रसिंह गोगाथला, उदयसिंह राणावत, अरविंदसिंह, नागेंद्रसिंह, प्रीतमसिंह, महीपालसिंह, गोवद्र्धनसिंह चौहान, परमवीरसिंह, सुरेन्द्रसिंह मुंडरी,रूद्रप्रतापसिंह बनेडिय़ा आदि मौजूद रहे ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!