मन की बात कार्यक्रम को विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए

भीलवाड़ा 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134 वें एपिसोड को भीलवाड़ा विधायक  अशोक कुमार कोठारी ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर विधायक कोठारी ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों, जनभागीदारी आधारित अभियानों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रेरक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार देशवासियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, आत्मनिर्भरता तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर व्यक्त विचारों को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर  भाजपा नेता कन्हैयालाल स्वर्णकार, बाबू लाल टाक, विवेक निमावत,  मनोज भारद्वाज, सत्य नारायण गुग्गड, गजेन्द्र सिंहराठौड़ ,चेतन मानसिंहका, कमल कोठारी, संजय राठी, पृथ्वी राज सिंह चौहान, अभिषेक पाराशर,  विक्रम सिंह,प्रिंस जैन तथा  अजय पाराशर सहित अनेक  कार्यकर्ता उपस्थित रहे

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!