उदयपुर में 25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान – 2026जल संरक्षण के प्रति जनजागृति के महाभियान का शुभारंभ सोमवार को
दूधतलाई पर होगा जिला स्तरीय आयोजन
उदयपुर, 24 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आमजन को जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा जल संचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार दूसरे वर्ष “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” आयोजित किया जा रहा है। जल संरक्षण के प्रति जनजागृति के इस महाभियान का आगाज गंगा दशमी के अवसर पर 25 मई को राज्य, जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर भव्य रूप से होगा। अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान – 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ 25 मई को सुबह 8.30 बजे दूधतलाई पर होगा। इसमें सांसद-विधायकगण सहित प्रभारी सचिव श्री टी रविकान्त, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन की उपस्थिति में वंदे गंगा कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें राजीविका की महिलाएं शामिल होंगी। कलश यात्रा के उपरान्त पीपल पूजन, पौधरोपण के कार्यक्रम होंगे। सभी उपस्थित जनों को जल संचय एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। आयोजन को लेकर सहायक नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं जिला परिषद सीईओ विरमा राम के निर्देशन में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्री राठौड़ ने बताया कि अभियान के तहत सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में पत्रकार वार्ता भी होगी। इसे जनप्रतिनिधिगण एवं प्रभारी सचिव संबोधित करेंगे। जिला स्तर के साथ-साथ प्रत्येक ब्लाॅक एवं नगरीय निकायों में भी उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारियों के निर्देशन में ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!