हाउस ऑफ रजवाड़ा और आर के प्रॉपर्टीज सहयोगी के रूप में जुड़ेंगे
गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हेल्थ पार्टनर, विंधम ग्रैंड वैन्यू पार्टनर, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बैंकिंग पार्टनर, उदयपुर ब्लॉग सोशल मीडिया पार्टनर, डी प्लस एवं श्रुति स्कूल ऑफ म्यूजिक भी रहेंगे सहयोगी
पैनल डिस्कशन, बिजनेस प्रेजेंटेशन, नेटवर्किंग और ब्रांड शोकेस होंगे मुख्य आकर्षण
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर एक ऐसे भव्य आयोजन की मेजबानी करने जा रही है, जो शहर के बिजनेस, प्रोफेशनल और कॉर्पोरेट जगत को नई दिशा देने का काम करेगा। शहर के उद्यमियों, व्यापारियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और युवा बिजनेस माइंड्स के बीच जिस आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से उत्सुकता बनी हुई थी, अब वह एक बार फिर बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा “बिजकॉन 2.0” का आयोजन 23 मई को शाम 3:00 बजे से विंधम ग्रैंड, उदयपुर में किया जाएगा।
बीसीआई के इस प्रीमियम बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव में हाउस ऑफ रजवाड़ा एवं आर के प्रॉपर्टीज सहयोगी के रूप में जुड़ेंगे। आयोजन में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हेल्थ पार्टनर, विंधम ग्रैंड वैन्यू पार्टनर, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बैंकिंग पार्टनर, उदयपुर ब्लॉग सोशल मीडिया पार्टनर, डी प्लस एवं श्रुति स्कूल ऑफ म्यूजिक सहयोगी के रूप में जुड़े रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पहले संस्करण की शानदार सफलता और प्रतिभागियों से मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद “बिजकॉन 2.0” को इस बार और अधिक भव्य, हाई-प्रोफाइल एवं प्रभावशाली स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। पिछले आयोजन में शहर के बड़ी संख्या में उद्योगपति, बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, सोशल लीडर्स एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए थे।
मुकेश माधवानी ने कहा कि “बिजकॉन 2.0 केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि उदयपुर के बिजनेस और प्रोफेशनल समुदाय के लिए ऐसा मंच है, जहां नए अवसर, नई सोच, मजबूत कनेक्शन और नए आइडियाज जन्म लेते हैं। हमारा उद्देश्य केवल लोगों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि उदयपुर के बिजनेस इकोसिस्टम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। पहले संस्करण को जिस प्रकार लोगों का समर्थन और प्रेम मिला, उसी ने हमें इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की प्रेरणा दी।”
उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन में नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ, ब्रांडिंग, इनोवेशन और प्रोफेशनल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस रखा गया है। कार्यक्रम में कई ऐसे सेशन होंगे जो प्रतिभागियों को न केवल प्रेरित करेंगे, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई दिशा और अवसर भी प्रदान करेंगे।
मुकेश माधवानी ने कहा कि “आज के दौर में केवल बिजनेस करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही नेटवर्क, सही मार्गदर्शन और सही अवसरों से जुड़ना भी बेहद आवश्यक है। बिजकॉन 2.0 इसी सोच के साथ डिजाइन किया गया है, जहां हर प्रतिभागी को कुछ नया सीखने, समझने और अपने नेटवर्क को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन उदयपुर के बिजनेस कल्चर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगा।”
हाउस ऑफ रजवाड़ा के ओनर एवं बीसीआई गोल्ड के प्रेसिडेंट अमृत मेहता ने बताया कि “बिजकॉन 2.0 उदयपुर के बिजनेस और प्रोफेशनल समुदाय के लिए एक प्रीमियम नेटवर्किंग एवं कॉर्पोरेट एक्सपीरियंस साबित होगा। आयोजन में आधुनिक बिजनेस कल्चर, ब्रांडिंग, कॉर्पोरेट प्रेजेंटेशन और इंटरएक्टिव नेटवर्किंग का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। हमारा प्रयास है कि यह आयोजन उदयपुर के प्रतिष्ठित बिजनेस आयोजनों में अपनी अलग पहचान बनाए।”
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, बिजनेस लीडर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, मार्केटिंग एक्सपर्ट्स, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमी एक मंच पर दिखाई देंगे। आयोजन में प्रतिभागियों को नए बिजनेस अवसरों, संभावित सहयोगों और कॉर्पोरेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। साथ ही कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स और कंपनियां भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगी।
हाई प्रोफाइल बिजनेस नेटवर्किंग एवं कॉर्पोरेट कनेक्टिविटी का मिलेगा अवसर
बिजकॉन 2.0 में बिजनेस नेटवर्किंग को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया है। आयोजन में शहर एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और युवा उद्यमी एक मंच पर एकत्रित होंगे। प्रतिभागियों को अपने बिजनेस विस्तार, नए सहयोग, संभावित निवेश एवं प्रोफेशनल रिलेशनशिप विकसित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में नेटवर्किंग के लिए विशेष इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रतिभागी सीधे तौर पर एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे।
विशेष पैनल डिस्कशन में बिजनेस, ब्रांडिंग और भविष्य की संभावनाओं पर होगी चर्चा
कार्यक्रम में कई हाई-प्रोफाइल पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के सफल उद्योगपति, बिजनेस लीडर्स और विशेषज्ञ भाग लेंगे। इन चर्चाओं में आधुनिक बिजनेस मॉडल, डिजिटल युग में व्यापार की संभावनाएं, ब्रांडिंग, मार्केटिंग, स्टार्टअप कल्चर, इनोवेशन और बिजनेस ग्रोथ जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रतिभागियों को अनुभवी विशेषज्ञों से सीखने, अपने प्रश्न पूछने और उद्योग जगत के बदलते ट्रेंड्स को समझने का अवसर मिलेगा।
बिजनेस प्रेजेंटेशन एवं ब्रांड शोकेस से मिलेगी नई पहचान
बिजकॉन 2.0 में विभिन्न कंपनियों, ब्रांड्स, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को अपने प्रोडक्ट्स, सेवाओं और बिजनेस मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। बिजनेस प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागी अपने विजन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लोगों के सामने रख सकेंगे। साथ ही ब्रांड शोकेस के जरिए स्थानीय एवं उभरते व्यवसायों को अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर मिलेगा। आयोजन में कई ऐसे सेगमेंट तैयार किए गए हैं, जहां प्रतिभागी सीधे संभावित ग्राहकों, निवेशकों और सहयोगियों से संवाद स्थापित कर सकेंगे।
प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी, इंटरएक्टिव एक्टिविटीज और एंटरटेनमेंट रहेगा आकर्षण
आयोजन को केवल एक बिजनेस कॉन्क्लेव तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि प्रतिभागियों को एक प्रीमियम और यादगार अनुभव देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी, इंटरएक्टिव एक्टिविटीज, लाइव इंटरैक्शन और एंटरटेनमेंट के विभिन्न आकर्षण भी शामिल रहेंगे। प्रतिभागियों को ऐसा प्रोफेशनल माहौल मिलेगा, जहां वे बिजनेस चर्चा के साथ-साथ रिलैक्स और एंजॉय भी कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार “बिजकॉन 2.0” का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव देना है जो लंबे समय तक प्रतिभागियों की स्मृतियों में बना रहे।
आप भी विजिटर के रूप में हो सकते हैं बिजकॉन में शामिल
यदि आप भी इस प्रीमियम बिजनेस नेटवर्किंग कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो मात्र 999 रुपये की विजिटर फीस देकर “बिजकॉन 2.0” से जुड़ सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को 100 से अधिक बिजनेसमैन, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के साथ नेटवर्किंग करने एवं विजिटिंग कार्ड एक्सचेंज करने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रतिभागियों के लिए हाई-टी की विशेष व्यवस्था भी रहेगी। विजिटर के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए इच्छुक व्यक्ति 9257052323 पर संपर्क कर सकते हैं।
