उदयपुर, 19 मई। करेंसी मैन के नाम से विख्यात लेकसिटी के डॉ. विनय भाणावत को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार- 2026 से नवाजा गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग द्वारा कुंभा सभागार, प्रताप गौरव केन्द्र, उदयपुर में आयोजित समारोह में नोटाफिलिस्ट एवं कौमी एकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. भाणावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, पूर्व विशेष सचिव उत्तर प्रदेश विधानसभा सी पी. शर्मा, युवा उद्यमी पंकज शंकर कुलरिया एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द जांगिड़ ने प्रमाण-पत्र, पदक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया एवं बधाई दी।
डॉ. विनय भाणावत को राष्ट्रीय गौरव सम्मान
