दिल्ली में द रे मार्शल आर्ट्स एकेडमी का जलवा, खिलाडि़यों ने जीते 6 पदक

इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण व 3 रजत पदक हासिल कर बढ़ाया मान
उदयपुर। दिल्ली के प्रतिष्ठित तालकटोरा स्टेडियम में 16 एवं 17 मई को आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में द रे मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण एवं 3 रजत पदक जीतकर उदयपुर का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अमन शर्मा, हिमांशु वैष्णव एवं खुशवीर सिंह ने अपने नाम किए। वहीं गौरव वैरागी, विक्रम सिंह एवं मृत्युंजय सिंह ने रजत पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खिलाडि़यों ने टीम कोच सेंसई ललित वैरागी एवं टीम मैनेजर सेंसई हेमंत लोहार के कुशल मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। खिलाडि़यों की इस सफलता पर परिजनों, खेल प्रेमियों एवं मार्शल आर्ट्स जगत में हर्ष का माहौल है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!