उदयपुर। बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा उदयपुर न्यायालय क्षेत्र से स्थानांतरित/रिलीव हुए न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में बार सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में न्यायिक अधिकारियों के न्यायिक सेवाओं में योगदान, अधिवक्ताओं के साथ उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार एवं बार एसोसिएशन उदयपुर के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता जयकृष्ण देव एवं खूबी लाल सिंघवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने की तथा संचालन महासचिव लोकेश गुर्जर द्वारा किया गया।
समारोह में संजय भटनागर, मनीष कुमार वैष्णव, गणपत लाल बिश्नोई, वैभव कुमार टेलर, अंबिका सोलंकी, हेमलता धाणदिया, सागर माथुर, श्वेता दाधीच, मनीष कुमार जोशी,भरत पूनिया, देवेंद्र पुरी, रविन्द्र सोलंकी, शिखा शर्मा, मीनाक्षी चौधरी को उपरना, पगड़ी एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सभी अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान न्यायिक कार्यों का निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया तथा अधिवक्ताओं एवं न्यायालय स्टाफ के साथ सदैव सकारात्मक समन्वय बनाए रखा। बार एसोसिएशन उदयपुर के साथ उनका व्यवहार सदैव सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक रहा, जिसके कारण सभी ने उनके साथ बिताए गए समय को यादगार बताया। समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन पदस्थापन स्थलों पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद ओदीच्य, सहवृत्त सदस्य भानु भटनागर, अरुणपाल सिंह चुंडावत, दिनेश चंद्र मेघवाल, प्रेम सिंह पवार, कांता नागदा, सुनील शर्मा, अब्दुल हनीफ, ऋतु सारस्वत, प्रीति बापना सहित पूर्व अध्यक्ष महेंद्र नागदा, मनीष शर्मा, राकेश मोगरा, चंद्रभान सिंह शक्तावत एवं अनेक अधिवक्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों को बार एसोसिएशन ने दी सम्मानपूर्वक विदाई
