उदयपुर। जिले के गोगुंंदा हाईवे पर शनिवार को सागवान लकडी से भरा ट्रेलर पीपर बावजी के पास ढलान में अनियंत्रित होकर सउक किनारे चटटान से टकरा गया। हादसे में खलासी केबिन में फंस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड जुट गई। सूचना पर पुलिस व हाईवे सुरक्षा टीम भी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे खलासी को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए गोगुंदा चिकित्सालय पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर हर रोज हादसे हो रहे है। हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने बताया कि हाईवे पर ढलान होने के कारण भारी बडे वाहनों की गति बढ जाती है और बाद में अनियंत्रित होने से हादसे हो रहे है।
अलग अलग जगह युवतियों से छेडछाड के दो मामले दर्ज
उदयपुर। जिले के डबोक और प्रतापनगर क्षेत्र में अलग अलग युवतियों से छेडछाड के दो मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार पीडिता ने डबोक थाने में भरत जाट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें मावली रोड डबोक में आरोपी द्वारा उसके सााि छेडछाड कर स्त्री लज्जा भंग करने का आरोप लगाया। इसी तरह एक अन्य मामले में पीडिता ने प्रतापनगर थाने में राजू शर्मा पुत्र लेखराज शर्मा निवासी मेगा आवास योजना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके साथ छेडछाड करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरकारी जमीन को अपनी बता हडपे रुपए
उदयपुर। शहर से सटे प्रताप गौरव केंद्र के समीप सरकारी जमीन को अपनी बताकर रुपए लेकर धोखाधडी कर रुपए वापस नहीं लौटाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मंजू गमेती पत्नी स्वर्गीय दिनेश गमेती निवासी नीमच खेडा दुर्गा कॉलोनी ने चेतना शर्मा निवासी लालबोट चौराहा बेदला, रतनसिंह देवडा निवासी बडगांव, नरेंद्र पुत्र देवीलाल निवासी मनोहरपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके साथ धोखाधडी कर सरकारी जमीन को अपनी बताते हुए विक्रय मूल्य प्राप्त कर अमानत में खयानत करने व रुपए वापस मांगने पर सार्वजनिक स्थान पर जातिगत गाली गलोच कर अपमानित करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला के गले से सोने की चेन लूटी
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर—14 क्षेत्र में राहगीर महिला के गले से सोने की चेन अज्ञात बदमाश लूट ले भागा। पुलिस के अनुसार लक्ष्मीदेवी पत्नी नंदलाल जैन निवासी राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोवर्धनविलास ने दी रिपोर्ट में बताया कि सेक्टर—14 स्थित श्रीमूर्ति अपार्टमेंट के पास 15 मई को सुबह 10 बजे अज्ञात बदमाश ने उसके गले में सोने की डेढ तोला वजनी चेन झपटा मार कर लूट ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए लुटेरे बदमाश को तलाश रही है। वहीं राजेंद्र कुमार चौधरी पुत्र रमेश चंद्र चौधरी निवासी प्रताप कॉलोनी तितरडी सविना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कॉलोनी में खडी उसकी मारुति इको कार अज्ञात चोर 12 मई से 13 मई के बीच चुरा ले गया।
नाबालिगों ने नाबालिग पर किया चाकूवार
उदयपुर। शहर के खांजीपीर क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों ने एक नाबालिग बच्चे पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार नाबालिग ने दो नाबालिगों के खिलाफ सूरजपोल थाने में दी रिपोर्ट में दोनों आरोपियों द्वारा गवरमेंट प्रेस के समीप उसे रास्ते जाते रोककर चाकू से वार कर उसे घायल कर देने का आरोप लगाया। घायल नाबालिग बच्चे का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निर्माणाधीन मकान से सामग्री, वायरिंग व कॉपर वायर चोरी
उदयपुर। शहर के माली कॉलोनी क्षेत्र में रात्रि के समय मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश निर्माणाधीन मकान से निर्माण सामग्री, वायरिंग व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार दिनेश माली पुत्र स्वर्गीय रामलाल माली निवासी माली कॉलोनी टेकरी ने दी रिपोर्ट में बताया कि लेकसिटी गार्डन के पीछे 15 मई की रात्रि साढे बारह बजे तीन अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और मोटरसाइकिल को पास की झाडियों में छिपा दी। उसके बाद तीनों ही बदमाशों ने उसके भूखंड पर चल रहे निर्माण कार्य का सामान, इलेक्ट्रिक वायरिंग व एसी के कॉपर वायर काटकर चुरा ले गए। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चोरों को तलाश रही है।
नौकरी करते रुपए हडपने व लेपटॉप ले जाने का आरोप
उदयपुर। शहर के खेलगांव क्षेत्र में एक कंपनी में नौकरी के दौरान राशि हडपने व लेपटॉप लेकर चले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार खेलगांव 200फीट रोड स्थित स्टरलंग इक्यूपमेंट कंपनी के राजीव कुमार शर्मा ने हरजीराम नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें नौकरी के दौरान राशि हडपने व लेपटॉप लेकर चले जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी को तलाश रही है।
सादे वस्त्र में महिला पुलिसकर्मियों ने पकडे चार बदमाश
उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी सिटी उमेश ओझा के निर्देशन में महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस की विशेष कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा द्वारा सादा वस्त्रों में शहर के विभिन्न स्थानों पर गुप्त निगरानी व लगातार गश्त कर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन, महिलाओं/छात्राओं पर फब्तियां कसने/अनुचित व्यवहार व अन्य अपराध करने वालों पर पैनी नजर रखकर सूरजपोल थाना क्षैत्र से 4 लोगो को अनुचित व्यवहार व सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर स्थानीय थानों के सहयोग से डिटेन किया गया। डिटेनशुदा लोगो पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा अब तक कुल 22 लोगो को अनुचित व्यवहार, शराब का सेवन व अन्य अपराध करने पर पकडा जा चुका है। आगे भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सादा वस्त्र व अदृश्य पुलिसिंग तकनीक के जरिए संवेदनशील स्थानों पर गश्त जारी रहगी।
खेरवाडा पुलिस ने किए 2 स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले की खेरवाडा थाना पुलिस ने एनआई एक्ट न्यायलय संख्या 01 जिला उदयपुर के प्रकरण में करीब 10 साल से फरार स्थाई वारण्टी दिनेश कुमार पुत्र लाला निवासी महिडा पाकरवाडा खेरवाडा व पुलिस थाना धम्बोला जिला डुंगरपुर का स्थाई वारण्टी जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। वारण्टी जितेन्द्र सिंह पुत्र करण सिंह निवासी जवास खेरवाडा को धम्बोला थाना जिला डुंगरपुर को सुपुर्द किया गया।
अपहरण व दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के बाघपुरा क्षेत्र में अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस के अनुसार बाघपुरा थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में आरोपी प्रकाश पुत्र अमृत निवासी बेडनपाडा बाघपुरा व मनीष पुत्र रामलाल निवासी बेडनपाडा बाघपुरा को गिरफ्तार कर अपहरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों से आवश्यक अनुसंधान किया जाकर न्यायालय पोक्सो कोर्ट-1 उदयपुर में पेश कर केन्द्रीय काराग्रह उदयपुर में जमा कराया गया।
