सूरजपोल में जुआघर पर पुलिस की दबिश, सरगना सहित 16 गिरफ्तार

60100 रुपए व 5 वाहन जब्त
उदयपुर। शहर के सूरजपोल क्षेत्र में एक मकान में संगठित गिरोह के रूप में जुआघर चलाने वाले सरगना सहित 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 60 हजार रुपए से ज्यादा नगदी, पांच वाहन व लाखों का हिसाब किताब जब्त किया।
जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन व एएसपी सिटी उमेश ओझा के निर्देशन में अवैध जुआ सटटा खेलने वालो के विरूद्ध एएसपी सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षु डिप्टी जगदीश कुमार मय जाब्ता द्वारा सूरजपोल अंदर अस्थल मंदिर के पीछे खटीकवाडा स्थित उमरावगिरी मठ में अशोक कुमावत के मकान पर दबिश देकर तलाशी ली गई।
मौके पर नरेश चौहान जुआघर का संचालन कर रहा था। पांच-पांच व्यक्तियों के तीन ग्रुप बनाकर 15 व्यक्ति ताश के पत्तो से जुआ खेल रहे थे। उक्त अभियुक्तो के कब्जे से जुआ सामग्री ताश के पत्ते, 60 हजार सौ रूपए नकद, 5 मोटर साईकिले कब्जे में लेकर विधिनुसार कार्यवाही की गई। मौके पर उपस्थित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया और प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान उपनिरीक्षक दिनेश पाटीदार द्वारा किया जा रहा है।अभियुक्तो से संगठित रूप से जूडे हुए अन्य अभियुक्तो की जानकारी के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
मुख्य सरगना नरेश चौहान उर्फ नरेश दांडी पुत्र गेहरीलाल भोई निवासी कार भोईवाडा धानमंडी के विरूद्ध 21 आपराधिक प्रकरण उदयपुर शहर विभिन्न थानो में मारपीट, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार व जुआ अध्यादेश के अन्र्तगत दर्ज है। मौके से इकबाल खान पुत्र सलीम खान निवासी उमराव गिरी का मठ, नौशाद अली पुत्र इम्तीयाज अली निवासी बरकत कॉलोनी सविना, इरशाद अहमद पुत्र शमशाद अहमद निवासी खांजीपीर बीडा हाल किशानपोल, सुंदरलाल पुत्र भगवानलाल निवासी स्वराज नगर माछला मगरा, लोकश सेन पुत्र राजेंद्र सेन निवासी भोपामगरी सेक्टर—3, कमल लौहार पुत्र टीकम सिंह लौहार निवासी बाबा के दरगाह के पास  हाथीपोल, आशीक अली पुत्र मुस्ताक अली निवासी अहमद हुसैन कॉलोनी मल्लातलाई, अंशुल दक पुत्र महावीर दक निवासी पूनम फर्नीचर की गली पानेरियों की मादडी, मोहम्मद शोयब छीपा पुत्र रफीक मोहम्मद निवासी शबरी कॉलोनी आयड, मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी लौहार कॉलोनी आयड, नईम खान पुत्र इनायत खान निवासी महावतवाडी, नरेश चौबीसा पुत्र देवीलाल चौबीसा निवासी हुंदर मदार, मोहम्मद राजू पुत्र नवाब निवासी बरकत कॉलोनी सविना हाल किशनपोल, मुकेश सालवी पुत्र शांतिलाल निवासी गांव करावली गींगला, मोहम्मद मोसीन खान पुत्र मोहम्मद सिकन्दर खान निवासी सज्जननगर मल्लातलाई को गिरफ्तार किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!