उदयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की 16वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रानी रोड स्थित उनके स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं जन प्रतिनिधियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भैरोंसिंह शेखावत केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील राजनीति के जीवंत प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति को सदैव सेवा का माध्यम माना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान ही नहीं, पूरे देश की राजनीति में भैरोंसिंह शेखावत का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका कर्मशील जीवन, सादगी, दूरदर्शिता एवं गरीबों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव आदर्श है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह शेखावत के सानिध्य में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सांसद डॉ मन्नालाल रावत सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व महापौर रजनी डांगी पूर्व उप महापौर महेंद्र सिंह शेखावत, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल सहित अनेको कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय शेखावत के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संचालन शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया धन्यवाद की रस्म मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल ने प्रदान की। भाजपा मीडिया सह प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान तखत सिंह शक्तावत, जगदीश शर्मा, करण सिंह शक्तावत महिला मोर्चा आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक डॉ. सोनिका जैन, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल कन्हैया वैष्णव विजय आहुजा अमृत मेनारिया ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक बाबूलाल ओड रेवा शंकर माली अनुसूचित जाति मोर्चा के सत्यनारायण मोची प्रवक्ता डॉ ओम पारीक मनीष चौहान, दामोदर खतौड पूर्व पार्षद राकेश जैन,विजय प्रकाश विप्लवी लोकेश कोठारी राजकुमारी गन्ना संतोष मेनारिया चेतन श्रीमाली उद्योग प्रकोष्ठ के विजय गोधा जिला मंत्री तुषार मेहता,अशोक शर्मा एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश जीनगर गोपाल सालवी, महेंद्र भगोरा अशोक आमेटा राजेश अग्रवाल विष्णु प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की 16वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
