उदयपुरl सेंट्रल एकेडमी, सेक्टर-3, उदयपुर ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा परीक्षा 2026 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है।विद्यालय के 67 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय से तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कला संकाय में स्नेहल सुखवाल ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में रिदम जागेटिया ने 92.6 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में भाविक कुमार जैन ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद ने इस उपलब्धि पर सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकगण को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि 67 प्रतिशत बच्चों का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा शीघ्र ही टॉपर्स एवं प्रथम श्रेणी प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
सेंट्रल एकेडमी सेक्टर-3 का CBSE 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 67% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
